Anupam Kher: पूरे देश में राम मंदिर चंदा चोरी मामला फिलहाल तूल पकड़ा हुआ नजर आ रहा है और अब इसकी आग बॉलीवुड तक पहुंच चुकी है। जहां अनुपम खेर ने इस पर रिएक्ट किया है और आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की है। कथित घोटाले के बारे में जब उनसे पूछा जाता है तब वह कहते हैं कि हमारी नई फिल्म श्री राम भूमि की शूटिंग आज अयोध्या से शुरू होने वाली है। मैं सिर्फ यही चाहता हूं कि घर में चोरी होती है तो घर को दोष नहीं दिया जाता है। ऐसे ही राम मंदिर या फिर भगवान राम को बदनाम करने की साजिश नहीं होनी चाहिए।
चोरी को लेकर क्या बोले Anupam Kher
पीटीआई के साथ बातचीत के दौरान अनुपम खेर ने कहा कि अगर किसी घर में चोरी हो जाए, तो लोग घर को दोष नहीं देते… इसी तरह, सनातन धर्म और भगवान राम पुराने समय से, सदियों से मौजूद हैं। हमें ऐसी एक घटना से उन्हें बदनाम नहीं होने देना चाहिए। ऐसा करने वालों की पहचान होनी चाहिए और उन्हें सज़ा मिलनी चाहिए, लेकिन इसके लिए न तो सनातन धर्म को और न ही भगवान राम को दोष देना चाहिए।”
मंदिर को बदनाम करने की साजिश पर क्या बोले अनुपम खेर
एक्टर ने आगे कहा कि हमारी नई फिल्म, श्री राम भूमि, की शूटिंग आज अयोध्या में शुरू हो रही है। राम लला और भगवान हनुमान के आशीर्वाद के बिना कोई भी नया काम कैसे शुरू हो सकता है? इसलिए मैं यहां उनका आशीर्वाद लेने और सभी के स्वास्थ्य, शांति और खुशी के लिए प्रार्थना करने आया हूं। इतना ही नहीं अनुपम खेर ने आगे कहां की ने कहा कि चोर हर जगह होते हैं। मंदिर की गरिमा या प्रतिष्ठा कम नहीं होती है। इस मंदिर को बनने में 500 साल लगे। अगर कुछ लोग ऐसे काम करते हैं, तो इससे मंदिर की पवित्रता पर असर नहीं पड़ना चाहिए।
राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में फिलहाल जांच तेज है और एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं जहां करोड़ों के चढ़ावे की चोरी बताई जा रही है।
