Anurag Dobhal: हाई स्पीड में गाड़ी दौड़ाकर जिंदगी को खत्म करने की कोशिश रही नाकाम, सपोर्ट में आए इस एक्टर ने की प्यार की मांग

Anurag Dobhal: बिग बॉस 17 फिल्म अनुराग डोभाल ने अपने फैंस को तगड़ा झटका दिया जब उन्होंने अपनी जान लेने की कोशिश की।हालांकि इसकी कोशिश नाकाम नहीं लेकिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग को लेकर अली गोनी सपोर्ट में खड़े हुए हैं।

Anurag Dobhal

Photo Credit- Google Anurag Dobhal

Anurag Dobhal: बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोभाल लगातार विवादों में बने हुए हैं जहां यूट्यूब पर वीडियो जारी कर अपनी जिंदगी को खत्म करने की घोषणा करने के बारे में कहा था। अनुराग ने अपने फैमिली के टॉर्चर को लेकर सोशल मीडिया पर खुलेआम अपनी आवाज बुलंद की लेकिन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे लेटेस्ट वीडियो में जहां इंस्टाग्राम पर लाइव बात कर अनुराग डोभाल ने सुसाइड करने की कोशिश की। हाई स्पीड में गाड़ी दौड़ाकर अपनी जान लेने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। वहीं इस सबके बीच अब स्वास्थ्य को लेकर उनके मैनेजर ने जानकारी दी तो वहीं दूसरी तरफ लाफ्टर शेफ्स 3 के कंटेस्टेंट अली गोनी सपोर्ट में खड़े हुए हैं।

Anurag Dobhal की कैसी है तबियत

अनुराग डोभाल के हेल्थ को लेकर उनके रोहित पांडे ने बयान में लिखा था, “टीम UK राइडर की ओर से, मैं, अनुराग डोभाल के मैनेजर के तौर पर, यह कन्फर्म करता हूँ कि वह अभी हॉस्पिटल में मेडिकल ऑब्ज़र्वेशन में हैं। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि कृपया इसे ऑफिशियल बयान मानें और स्थिति के बारे में बार-बार कॉल करने से बचें। अगर कोई और अपडेट होगा, तो हम उसे सही समय पर शेयर करेंगे। कृपया ध्यान दें कि उनकी हेल्थ या उससे जुड़े मामलों के बारे में कोई भी ऑफिशियल अपडेट सिर्फ़ मेरे अकाउंट से ही जारी किया जाएगा। कृपया सही जानकारी के लिए सिर्फ़ इसी सोर्स पर भरोसा करें और कोई अंदाज़ा न लगाएं। आपकी समझ और सपोर्ट के लिए धन्यवाद।”

अनुराग डोभाल को लेकर अली गोनी ने किया इस तरह रिएक्ट

दरअसल अनुराग डोभाल के सपोर्ट में आए अली गोनी ने एक वीडियो में कहा कि “उस लड़के ने वीडियो शेयर किया और दुनिया के सामने अपने आप को जाहिर किया कि वो किस चीज से गुजर रहा है। उसके कुछ फैमिली ईश्यूज हैं और हमें उसमें दखल नहीं देना चाहिए लेकिन उसने आपने आप को जाहिर किया अपने लोगों के फैंस के सामने जो उसे प्यार करते थे और लोगों ने उसे बदले में क्या दिया? हंसी, मजाक और ट्रोलिंग। अभी पता चला है कि उसने सुसाइड करने की कोशिश की है। मैं उम्मीद करता हूं कि वो ठीक हो. लेकिन ये सेड रियलिटी है। शेम ऑन यू गायज़ तुम्हें शर्म आनी चाहिए कि तुम उसका मजाक बना रहे हो। आप सबको ऊपरवाला देख रहा है। अल्लाह करे वो ठीक हो।”

क्यों हुआ अनुराग डोभाल पर विवाद

बता दे कि अनुराग डोभाल ने वीडियो को शेयर करते हुए कहा था कि उनके माता-पिता उनकी शादी से खुश नहीं थे जिसकी वजह से इस सब की शुरुआत हुई। पारिवारिक कलह और अपनी पत्नी के छोड़ जाने के बाद बिग बॉस 17 फेम इस दुनिया में नहीं रहना चाहते हैं। वहीं बीते वीडियो में उन्होंने यह कहा कि ‘अगले जन्म आऊं मम्मी तो मुझे प्यार देना’ और इसके साथ ही अंतिम राइड बात कर हाई स्पीड में गाड़ी दौड़ाई और वही एक्सीडेंट हो गए लेकिन फिलहाल वह आईसीयू में हैं।

 

 

Exit mobile version