Anushka Sharma: पीके, रब ने बना दी जोड़ी, बैंड बाजा बारात और न जाने कितनी अनगिनत फिल्मों में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाली अनुष्का पिछले लंबे समय से फिल्मों में नजर नहीं आ रही है। 1 मई का दिन उनके चाहने वालों के लिए काफी खास है जब वह बर्थडे मना रही है। 2 बच्चों की मां होने के बावजूद उनकी फिटनेस शॉकिंग है लेकिन क्या आपको पता है कि उनकी डाइट क्या है। खुद उन्होंने बताया कि वह गेहूं चावल नहीं खाती हैं जिसे सुनकर दिलजीत दोसांझ भी शॉक्ड रह गए थे लेकिन एक्सपर्ट ने इसके जो फायदे बताएं वह आपको हैरान कर सकता है।
डाइट को लेकर Anushka Sharma का खुलासा
अनुष्का शर्मा ने एक पुरानी क्लिप में यह कहा था कि “मैं चीनी नहीं खाती हूं और मैं कोई भी दूध या दूध की बनी हुई चीज नहीं खाती हूं।” यह सुनकर दिलजीत दोसांझ शॉक्ड रह जाते हैं लेकिन एक्ट्रेस रहती है कि उनके जो अल्टरनेटिव होते हैं वह काफी अच्छे होते हैं। वह कहती है कि मैं अमरंद, राजगिरी, बाजरे, ज्वार और किन्वा की रोटी खाती हूं। इस दौरान दिलजीत दोसांझ यह भी कहते हैं कि उन्होंने नाम भी पहली बार सुना है।
पहले के समय में खाया जाता था मोटा अनाज
इस बारे में बात करते हुए आचार्य मनीष जी ने बताया कि आखिर क्यों मोटा अनाज खाना चाहिए। वह कहते हैं कि गेहूं और चावल इस देश का इस दुनिया का बहुत बड़ा दुर्भाग्य है। वह कहते हैं कि पहले आप पूरे साल गेहूं नहीं खाते थे बल्कि अलग-अलग अनाज खाते थे लेकिन हरित क्रांति के बाद अब गेहूं और चावल खाया जा रहा है।
क्यों चावल-गेहूं से हेल्दी है बाजरा
एक्सपर्ट कहते हैं कि गेहूं में 1 परसेंट फाइबर है चावल में 0.2% फाइबर है लेकिन बाजरे के अलग-अलग प्रकार कोदरा, कंगनी, हरी कंगनी, स्वांक, प्रोसो मिलेट में 9 से 12% फाइबर है।
क्या होते हैं मोटे अनाज खाने के फायदे
इसके साथ ही एक्सपर्ट ने यह भी बताया कि मोटा अनाज शुगर को रिवर्स करता है। यह ब्लड प्रेशर को भी रिवर्स करता है। यह आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाता है। ऐसे में उन्होंने यह भी बताया कि गेहूं और चावल का ज्यादा इस्तेमाल ही लोगों के लिए स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ा रहा है। बाजरा आपको दिन भर एनर्जेटिक रखता है और पेट भरा हुआ महसूस करता है। वेट लॉस में भी फायदेमंद है।
निश्चित तौर पर अनुष्का शर्मा का डाइट काफी अलग है और एक्सपर्ट ने इसे हेल्दी भी बताया है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।
