Ashnoor Kaur: बिग बॉस 19 मे नजर आई एक्ट्रेस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह सच है कि मुंबई में मूसलाधार बारिश की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन इस सब के बीच न सिर्फ आम जनता बल्कि स्टार्स का भी हाल बेहाल नजर आ रहा है। इसकी झलक खुद अशनूर कौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दिखाई है। जहां साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बारिश की पानी में उनके घर को स्विमिंग पूल बना दिया है। वहीं इस सबके बीच हेटर्स सिंपैथी लेने का इल्जाम लगाया है। जानिए डीटेल्स।
जानें अशनूर कौर पर क्या आरोप लगा रहे यूजर्स
Actress Ashnoor Kaur shared an Instagram story showing rainwater entering her home during Mumbai’s heavy rainfall.
But the bigger question is: if she doesn’t live on the ground floor, where did the water come from?
She lives on the fourth floor, so it seems unlikely that her… pic.twitter.com/kZvHIe0z4K
— Chota Don (@choga_don) July 1, 2026
@choga_don X चैनल पर इसका वीडियो शेयर किया गया और इसके साथ ही कहा गया, “एक्ट्रेस अशनूर कौर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें मुंबई में भारी बारिश के दौरान उनके घर में बारिश का पानी घुसता हुआ दिखाया गया है। लेकिन बड़ा सवाल यह है: अगर वह ग्राउंड फ्लोर पर नहीं रहती हैं, तो पानी कहाँ से आया? वह चौथी मंजिल पर रहती हैं, इसलिए ऐसा लगता नहीं है कि उनके घर में पानी भरेगा, जब तक कि दरवाज़े और खिड़कियां जानबूझकर खुली न छोड़ी गई हों। कभी-कभी सेलिब्रिटी जानबूझकर ऐसा करते हैं ताकि उनके फैंस को चिंता हो और उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए चिंता और शुभकामनाओं वाले मैसेज मिलें।
क्यों Ashnoor Kaur हुई सोशल मीडिया पर ट्रोल
वहीं इस पोस्ट को देखने के बाद लोग अशनूर कौर को ट्रोल करने लगे । जिस तरह से वह अपने घर में पानी घुसने के बाद इसे इंजॉय कर रही है और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर दिखा रही है यह लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। यह सच है कि मुंबई में बारिश की वजह से हर तरफ अफरातफरी मची हुई है। एक्ट्रेस ने जिस तरह से इसे दिखाने की कोशिश की वह फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में है और इसे सिर्फ सिंपैथी के लिए ट्रिक बता रहे हैं।
