Awarapan 2 Box Office Collection Day 14: रक्षाबंधन पर ‘टॉक्सिक’ यश क्या हिला पाए इमरान हाशमी का ‘आवारापन’? जानें टोटल कलेक्शन

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 करोड़ से अधिक की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल कर लिया है. हालांकि, साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' के रिलीज होने के बाद सिनेमाघरों में इसके शोज पर असर डाला है.

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14

Picture Credit: Google

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है.  लेकिन के 14वें दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट आ गई है. इसका कारण कुछ लोग यश की टॉक्सिक को मान रहे हैं. लेकिन ‘आवारापन 2’  ने इमरान हाशमी के करियर और बॉक्स ऑफिस पर एक बेहद पॉजीटिव असर डाला है। हालांकि, हाल ही में रिलीज हुई यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के कारण इसके कलेक्शन की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है, लेकिन कुल मिलाकर इस फिल्म का प्रभाव जबरदस्त रहा है.

Awarapan 2 Box Office Collection Day 14 कितना हुआ?

इमरान हाशमी और एक्ट्रेस दिशा पाटनी की फिल्म रिलीज के 14वें दिन 60 लाख का कलेक्शन किया है. ये कलेक्शन 1085 शोज से हुआ है. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 171.90 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन 144.25 करोड़ हो गया है. विदेशों में फिल्म ने 14वें दिन 0.25 करोड़ कमाए, जिससे विदेश में कुल ग्रॉस ओवरसीज कलेक्शन 31.80 करोड़ हो गया है.इससे दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 203.70 करोड़ हो गया है. इस मूवी का बजट 40 करोड़ के आस-पास है. इसने लागत निकालकर काफी प्रॉफिट किया है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं.

‘आवारापन 2’ का क्या असर पड़ा ‘टॉक्सिक’  का असर?

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के रिलीज होने से इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और थिएटर शोज पर काफी बड़ा और सीधा असर पड़ा है. फिल्म का कलेक्शन और गिरकर 60 लाख पर सिमट गया है. बीते दिन में इसकी कमाई 33 फीसदी गिर गई है.

Exit mobile version