Awarapan 2 Box Office Collection Day 21: इमरान हाशमी का ‘आवारापन 2’ ऑडियंस के लिए बना क्रेज, टोटल कलेक्शन ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड

Awarapan 2 Box Office Collection Day 21:  बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी  और दिशा पाटनी की फिल्म 'आवारापन 2' ने रिलीज के तीसरे हफ्ते में बड़े रिकॉर्ड बना लिए हैं। फिल्म को जनता और फैंस जमकर प्यार लुटा रही है।

Awarapan 2 Box Office Collection Day 21

Picture Credit: Google

Awarapan 2 Box Office Collection Day 21: बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म ‘आवारापन 2’ का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की  इस मूवी ने रिलीज के 21 दिनों के अंदर ही कई बड़े रिकॉर्ड बना लिए हैं। यश की ‘टॉक्सिक’ का भी इस पर कोई खास असर पड़ता हुआ नहीं दिख रहा है। क्योंकि  इमरान की ये लव स्टोरी रोजाना 50 लाख से 40 लाख के आस-पास की कमाई कर रही है। ‘आवारापन 2’ का बजट  40 करोड़ के आस-पास है। लेकिन इसने  212 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ये फिल्म अपना बजट निकालकर प्रॉफिट की तरफ बढ़ रही है।

Awarapan 2 Box Office Collection Day 21 कितना हुआ?

‘आवारपन 2’ ने किलीज के 21वें दिन 40 लाख का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 1176 शोज हुई है। इमरान हाशमी की ये फिल्म भारत में 178 .50 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 33.55 करोड़ हो चुका है। ‘आवारापन 2’ का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 212.05 करोड़ रुपए हो चुका है। जिसके कारण ये मूवी इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी सुपरहिट सोलो मूवी बन चुकी है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

साल की तीसरी  सबसे बड़ी मूवी बनी

आवारापन 2 ने तीन दिनों के अंदर ही 84 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन कर लिया था। जिसके कारण ये साल 2026 की तीसरी सबसे ज्यादा ऑपनिंग देने वाली बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। ये इस साल की अभी तक की सबसे हिट लव स्टोरी भी है।

‘आवारापन 2’ ने पहली ‘आवारापन’ को पछाड़ा  

आवारापन 2 ने रिलीज के पहले ही दिन इसके पहले पार्ट का रिकॉर्ड तोड़ते हुए इसकी लाइफटाइम कमाई को पछाड़ दिया था। इस फिल्म ने ऑपनिंग डे पर 23 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। साल 2007 में आई पहली आवारापन का कुल लाइफटाइम कलेक्शन लगभग  7.76 करोड़ था। वहीं, इसके सीक्वल ने अपने पहले ही दिन 14 अगस्त 2026 को  23.4 करोड़ की ओपनिंग देकर नया इतिहास रच दिया।

Exit mobile version