Awarapan 2 Box Office Collection Day 35: दुनियादारी एक तरफ और इमरान हाशमी का दबदबा हर तरफ! 35वें दिन बनाया सबसे अनोखा रिकॉर्ड

Awarapan 2 Box Office Collection Day 35: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भौकाल के साथ आगे बढ़ रही है। इसने रिलीज के 35वें दिन भी बादशाहत कायम की हुई है।

Awarapan 2 Box Office Collection Day 35

Picture Credit: Google

Awarapan 2 Box Office Collection Day 35: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ का जादू रिलीज के दूसरे महीने भी कायम है। रोजाना फिल्म मेकर्स को कुछ ना कुछ दे रही है।  इसके ऊपर पंकज त्रिपाठी की  ‘मिर्जापुर द मूवी ‘ और  ‘हनुमान अंश’ का भी असर नहीं पड़ रहा है। दिशा पाटनी और इमरान की जोड़ी हर आयु वर्ग के लोगों को पसंद आ रही है। बीते दिन भी इस बॉलीवुड लव स्टोरी ने कमाई की है। अमूमन किसी भी फिल्म के लिए रिलीज के 35वें दिन चलना बहुत मुश्किल होता है। लेकिन इमरान का शिवम पंडित अवतार ने ये करके दिखाया है। अगर कहानी और एक्टिंग दमदार हो तो स्क्रीन पर लंबे समय तक टिका जा सकता है।

Awarapan 2 Box Office Collection Day 35 कितना हुआ?

‘आवारापन 2’ ने रिलीज के 35वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1 लाख का कलेक्शन किया है। ये फिल्म पिछले एक हफ्ते से प्रतिदिन इतनी ही कमाई कर रही है। ये ना तो घट रही है और ना ही बढ़ रही है। लेकिन खास बात ये है कि, स्क्रीन और शो कम होने के बाद भी देखी जरुर जा रही है। भारत में इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की ये फिल्म 179.83 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, विदेशों में इसकी ओवरसीज कमाई 33.55 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही आवारापन 2 ने टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन212.93 करोड़ रुपए कर लिया है। इसका बजट 45 करोड़ के आस-पास है। लेकिन ये अपनी लागत से लगभग 327 गुना कमा चुकी है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के  आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ को क्यों पसंद किया जा रहा? 

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की इस दिल छूने वाली लव स्टोरी को पसंद करने के कई बड़े कारण हैं। साल 2007 में आयी फिल्म ‘आवारापन’ भले ही ना चली हो लेकिन इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार और इसके गाने काफी पसंद किए गए। यही वजह है कि, 19 साल बाद जब ये दोबारा आयी तो आते ही छा गई। इमरान की एक्टिंग और फिल्म का म्यूजिक और साफ-सुथरी कहानी ऑडियंस को खूब पसंद आ रही है। इसमें बिना किसी रोमांस के भी दिल छू लेने वाला दिखाया गया लव एंगल और एक्शन ड्रामा फैंस को आकर्षित कर रहा है।

 

 

 

Exit mobile version