Awarapan 2 Official Teaser: 19 साल बाद इमरान हाशमी ‘आवारापन 2’ लेकर लौटे? दिशा पटानी क्या सनी देओल की ‘बंटवारा 1974’ के लिए बनेगी कहर?

Awarapan 2 Official Teaser: 19 साल बाद इमरान हाशमी 'आवारापन 2' फिल्म का टीजर आ गया है। इस बार उनके साथ दिशा पटानी भी हैं। इस फिल्म का मुकाबला सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947 'से होने वाला है। दोनों की रिलीज डेट 14 अगस्त 2026 है।

Awarapan 2 Official Teaser

Picture Credit: Google

Awarapan 2 Official Teaser: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ फिल्म का फैंस 19 सालों से इंतजार कर रहे थे। साल 2007 में ‘आवारापन’ फिल्म से यूथ के दिलों पर राज करने वाले इमरान हाशमी इस बार दिशा पाटनी के साथ लौट रहे हैं। इस बार भी वो अधूरे प्यार और इसके दर्द में दिख रहे हैं। फिल्म का टीजर और रिलीज डेट आ गई है। ये मूवी 14 अगरस्त 2026 को रिलीज हो रही है। खास बात ये है कि, इसी दिन आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस में बनी रही मूवी बंटवारा 1947 भी रिलीज हो रही है। इसमें सनी देओल अपने गदर वाले अंदाज में दिख रहे हैं। ऐसे में स्वतंत्रता दिवस पर ऑडियंस के सामने देशभक्ति और अधूरी लवस्टोरी देखने के दो विकल्प हैं।

Awarapan 2 Official Teaser में क्या है?

‘आवारापन 2’  के टीजर में  इमरान हाशमी के शिवम पंडित अवतार की वापसी हो गई है। इमोशनल एक्शन  के साथ बैकग्राउंड में बज रहा ‘तो फिर आओ’  गाना पुरानी यादों को ताजा कर रहा है।19 साल बाद इमरान हाशमी इस बार दिशा पाटनी  के साथ लौटे हैं। इससे पहले उनकी जोड़ी श्रिया सरन के साथ खूब पसंद की गई थी।आवारापन 2 में ‘तेरा मेरा रिश्ता’ गाने की भी झलक साफ देखने को मिल रही है।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-Vishesh Films

एक्शन और इमोशनल सीन से पार्ट 1 की याद आ रही है। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं। इस बार इमरान हाशमी का मैच्योर और रफ अवतार देखने को मिल रहा है। वो फ्रेंच बियर्ड लुक से फैंस को दिलों को धड़का सकते हैं। खबरों की मानें तो फिल्म में दिशा पाटनी सिर्फ एक ग्लैम डॉल नहीं बल्कि एक साधारण लड़की का किरदार करते हुए नजर आएंगी। फैंस को उम्मीद है कि,  इस बार भी उन्हें हिट गाने देखने और सुनने को मिलेंगे।

इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’  क्या सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’  को दे सकती है टक्कर?

‘आवारापन 2’ सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे सकती है। दोनों बॉलीवुड फिल्में 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले रिलीज हो रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि आज से 19 साल पहले भी इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ और सनी देओल की फिल्म ‘अपने’ एक ही दिन रिलीज हुई थीं। उस समय सनी देओल की फिल्म ने बाजी मारी थी। इस बार इमरान हाशमी के पास अपनी पुरानी हार का बदला लेने और सनी देओल को कड़ी चुनौती देने का पूरा मौका है। आवारापन 2 के डायरेक्टर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक नितिन कक्कड़ हैं। वहीं, इस फिल्म का बजट 80 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है। खबरों की मानें को इस फिल्म का ऑडियंस को लंबे समय से इंतजार था। जब ये रिलीज होगी को इसका फायदा मूवी को कलेक्शन के रुप में मिल सकता है।

Exit mobile version