DNP India Hindi

Battle Of Galwan: क्या ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ के सामने रिस्क नहीं लेंगे सलमान खान, पेड्डी से खौफ खा कर की ये बड़ी प्लानिंग

Battle Of Galwan

Photo Credit- Google Battle Of Galwan

Battle Of Galwan: 5 दिसंबर 2025 को रणवीर सिंह की धुरंधर सिनेमाघर में रिलीज हुई और इसने कमाई में ऐसे रिकॉर्ड्स कायम किए जहां तक पहुंचना शायद हर फिल्म के लिए माइलस्टोन होने वाली है। इस सबके बीच सबसे बड़ी मुसीबत आने वाले समय में रणवीर सिंह की धुरंधर 2 होने वाली है जो कई बड़ी फिल्मों के बीच रिलीज होने के लिए तैयार है। निश्चित तौर पर इस लिस्ट में सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान भी है जिसका इंतजार लोग कर रहे थे। इस तक के बीच पेड्डी, भूत बंगला, टॉक्सिक जैसी फिल्मों से बचते हुए क्या सलमान खान ने बड़ी प्लानिंग कर ली है।

Battle Of Galwan को लेकर क्या उड़ी अफवाहें

तरण आदर्श ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर एक ऐसा पोस्ट लिखा जिसके बाद यह अफवाहें उड़ने लगी कि कहीं ना कहीं सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान की रिलीज तारीख बदली जा सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि का तो इंतजार रहने वाला है। इस बड़ी फिल्म के लिए नई रिलीज डेट… एक बड़े नाम वाली यह सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म आगे बढ़ाई जा सकती है। मेकर्स इंडिपेंडेंस डे वीकेंड पर नजर गड़ाए हुए हैं। ऑफिशियल घोषणा का इंतजार है।

क्यों टल रही है सलमान की बैटल ऑफ गलवान

इसका जवाब देते हुए ग्रॉक ने बताया कि बज और रिपोर्ट के आधार पर ऐसा लगता है कि सलमान खान की बैटल ऑफ बलवान की बात हो रही है जो 2020 के गलवान घाटी संकरण पर आधारित एक देशभक्त फिल्म है। इसके साथ ही यह भीभी बताया गया कि क्वालिटी की वजह से 17 अप्रैल से बदलकर स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर किया जा सकता है। हालांकि यह सिर्फ रिपोर्ट्स के आधार पर अफवाहें हैं। वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना है शायद धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज, टॉक्सिक, भूत बंगला, पेड्डी और राजा शिवाजी से टक्कर के लिए बैटल ऑफ गलवान बच रही है।

इन फिल्मों से हो सकती है सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान की तकरार

दरअसल सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान के लिए रिलीज तारीख 17 अप्रैल की गई। वहीं रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज रिवेंज 19 मार्च को रिलीज हो रही है। यश की टॉक्सिक के साथ जिसकी तकरार है। वहीं अक्षय कुमार की भूत बंगला 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है वहीं रामचरण की टेड्डी 30 अप्रैल को और रितेश देशमुख की राजा शिवाजी 1 मई को दस्तक देने के लिए तैयार है।

 

 

Exit mobile version