Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 3: विक्रम भट्ट का ‘शैतान’  कंगना रनौत , दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी को ले डूबा!  जानें कलेक्शन

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 3: विक्रम भट्ट की हॉन्टेड फिल्म ने कंगना रनौत , दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी की मूवीज को पछाड़ दिया है। रविवार को कलेक्शन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 3

Picture Credit: Google

Bharat Bhagya Vidhata Vs Main Vaapas Aaunga Vs Governor Vs Haunted 2 Box Office Collection Day 3:  बॉक्स ऑफिस पर चार बॉलीवुड फिल्मों के बीच कड़ा  मुकाबला देखने को मिल रहा है। 12 जून 2026 को विक्रम भट्ट की ‘हॉन्टेड 2, कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ , दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आउंगा’ और मनोज बाजपेयी ‘गवर्नर’ फिल्म को रिलीज किया गया था। ये चारों अलग-अलग कॉन्सेप्ट और कहानियों पर आधारित हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही हैं। बीते दिन विक्रम भट्ट की हॉन्टेड 2 ने इन तीनों मूवीज को बुरी तरह से पछाड़ दिया। वीकेंड के बॉक्स ऑफिस आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं।

कंगना रनौत की मूवी Bharat Bhagya Vidhata का  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कंगना रनौत की मूवी मुम्बई में साल 2008 में हुए आंतकी हमले की सच्ची घटना पर आधारित है। रिलीज के तीसरे दिन इस फिल्म ने 1.80 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई1914 शोज से हुई है। ‘भारत भाग्य विधाता’ का बजट 40 करोड़ के आस-पास है। अभी तक ये टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 4.25 करोड़ कर चुकी है। इसमें कंगना रनौत नर्स के लीड रोल में हैं।

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ का रविवार को कैसे चला जादू?

दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ भी 12 जन 2026 को रिलीज हुई थी। ये भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान शुरु हुई एक दर्दनाक लव स्टोरी पर आधारित है। इसका बजट 70 करोड़ के आस-पास है। दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म ने रविवार को 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। ये कमाई 2155 शोज से हुई है। ‘मैं वापस आउंगा’ का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपए है।

मनोज बाजपेयी की बॉलीवुड मूवी ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ कलेक्शन में पिछड़ी

मोनज बाजपेयी की बॉलीवुड मूवी ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ भारत को गंभीर आर्थिक संकट से निकालते गवर्नर एस. वेंकिटरमणन के बड़े फैसलों पर आधारित है। इसमें लीड रोल में मनोज बाडपेयी हैं। मूवी का बजट 125 करोड़ के आस-पास है। इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 1.40 करोड़ का बॉक्स ऑफइस कलेक्शन किया है। ये कमाई 1423 शोज से हुई है। गवर्नर का टटोल कलेक्शन 4.45 करोड़ रुपए है।

‘हॉन्टेड 3D: इकोज़ ऑफ द पास्ट’ फिल्म ने कंगना रनौत , दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी को दिया झटका

‘हॉन्टेड 3D: इकोज़ ऑफ द पास्ट’ फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया है। इसमें महाअक्षय चक्रवर्ती और चेतना पांडे लीड रोल में हैं। फिल्म का बजट 15 करोड़ के आस-पास है। ‘हॉन्टेड 2’ ने रविवार को 3.60 करोड़ का कलेक्शन किया था। ये कमाई 4130 शोज से हुई है। हॉन्टेड 2 एक हॉरर फिल्म है। इसका टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 11.03 करोड़ रुपए हो चुका है। इस मूवी का कलेक्शन कंगना रनौत, दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी की फिल्म से  ज्यादा है।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

 

 

 

Exit mobile version