Bhooth Bangla Box Office Collection Day 24: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। मूवी बहुत जल्द 250 करोड़ तक पहुंचने वाली है। पिछले हफ्ते मूवी की कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन ये रविवार इसके लिए बहुत अच्छा रहा है। जिसके कारण मेकर्स की उम्मीद बढ़ रही है। प्रिय दर्शन की ये हॉरर कॉमेडी थिएटर्स में बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही है। परेश रावल, दिवंगत असरानी, राजपाल यादव और अक्षय कुमार की कॉमेडी ने फैंस का दिल छू लिया है। यही कारण है कि, लंबे समय से गिरती कमाई में उछाल दर्ज किया गया है।
Bhooth Bangla Box Office Collection Day 24 कितना हुआ?
भूत बंगला ने रविवार को 4.10 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 4291 शोज से हुई है। भारत में अक्षय कुमार की ये मूवी 188.51 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, ओवरसीज में ये कलेक्शन 53.10 करोड़ रुपए है। खबरों की मानें तो मिडिल ईस्ट में इस मूवी को बहुत अधिक देखा जा रहा है। भूत बंगला का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 241.61 करोड़ रुपए है। रिलीज के 24वें दिन फिल्म ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, शनिवार को ये नमाई 3 करोड़ रुपए थी। इससे पहले इस हॉरर कॉमेडी का कलेक्शन गिरते हुए 1 करोड़ के आस-पास तक पहुंच गया था। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ फिल्म के बड़े रिकॉर्ड
अक्षय कुमार की भूत बंगला फिल्म को रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं। लगभग 120 करोड़ की लागत से बनी इस मूवी ने स्लो रफ्तार से कई बड़े रिकॉर्ड बनाए भी हैं और तोड़े भी हैं। ये फिल्म दो हफ्तों में ही 200 करोड़ के कलेक्शन में शामिल हो गई थीं। वहीं, साल 2026 की ये अभी तक की ‘बॉर्डर 2’, ‘धुरंधर 2’ के बाद की तीसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म हैं। अक्षय कुमार की ये फिल्म विदेशों में 50 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। बॉलीवुड डायरेक्टर प्रिय दर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने 7वीं बार महारिकॉर्ड तैयार किया है। वीकेंड पर हुई कमाई से फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि, ये 250 करोड़ तक जल्द पहुंचने वाली है।
