क्या Avinash Mishra को किया जा रहा टारगेट? Rajat Dalal संग लड़ाई और Asim Riaz से तुलना पर देखें क्या कह रहे फैंस

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा और चाहत पांडे की लड़ाई के बीच कूद पड़े रजत दलाल। अब सोशल मीडिया पर क्यों उठ रहे हैं इस तरह के सवाल कि सभी कंटेस्टेंट मिलकर अविनाश मिश्रा को कर रहे हैं टारगेट, आइए जानते हैं क्या है यूजर्स की राय।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के साथ रजत दलाल (Rajat Dalal) की हुई लड़ाई फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा में है लेकिन यह सच है कि अविनाश शो में रजत दलाल से लेकर चाहत पांडे और करणवीर मेहरा के साथ तू तू मैं मैं को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं सोशल मीडिया ही नहीं Bigg Boss 18 घर में भी यह बात लगातार होती है कि अभिषेक बिग बॉस 13 कंटेस्टेंट असिम रियाज को कॉपी कर रहे हैं। लेकिन क्या घर में सभी कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा को कर रहे हैं टारगेट। आइए जानते हैं आखिर क्यों हो रही है इस तरह की बातें।

Bigg Boss 18 में Avinash Mishra का रुतवा

https://twitter.com/KhabriBossLady/status/1851175640420004207

@KhabriBossLady एक्स चैनल से अविनाश मिश्रा के दो वीडियो को शेयर किया गया है जिसमें एक में आफरीन खान किचन में अविनाश संग लड़ाई करते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ रजत दलाल चाहत पांडे को लेकर अविनाश मिश्रा से भिड़ जाते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया, “लगभग सभी बिग बॉस 18 प्रतियोगियों के लिए पसंदीदा टारगेट बन गए हैं क्योंकि वीकेंड के वार पर उन्हें सलमान खान द्वारा फटकार लगाई गई है। इसके अलावा अविनाश की आसिम रियाज के साथ यह तुलना क्या है। अविनाश 2017 से हैं और उन्होंने कई मुख्य किरदार निभाए है।”

Bigg Boss 18 को लेकर क्या कह रहे फैंस

https://twitter.com/JUSTaWRITER_RK/status/1851237770137620992

वहीं इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और लोगों का कहना है कि फिलहाल अविनाश मिश्रा बेस्ट कंटेस्टेंट में से एक है अगर सिद्धार्थ शुक्ला को छोड़ दें तो। इसके अलावा एक यूजर ने कहा कि अविनाश ही कंटेंट है।

Bigg Boss 18 को लेकर लेटेस्ट अपडेट

जहां तक बिग बॉस 18 की बात करें तो चाहत पांडे और अविनाश मिश्रा की ड्यूटी पर बहस हो जाती है जिसके बाद बीच में कूद पड़ते हैं रजत दलाल। इस दौरान वह अविनाश के साथ हाथापाई पर उतर जाते हैं। प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इस पर भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अविनाश की एक बार फिर आने वाले एपिसोड में करणवीर के साथ झगड़ा देखने को मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version