Bigg Boss 18: ‘जबसे कॉफी पी है ये मेरे पीछे…,’ बढ़ रही Chahat Pandey और Vivian Dsena के बीच नजदीकियां, लोग बोले- ‘ये क्या हो रहा भाई’

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में चाहत पांडे और विवियन डीसेना की दुश्मनी तो आपने देखी होगी लेकिन क्या दोनों की बढ़ती नजदीकियों की झलक देखना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर एक प्रोमो वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कॉफी के चक्कर में दोनों एक दूसरे के साथ क्यूट बातें करते नजर आए।

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 (Credit- Instagram)

Bigg Boss 18: बिग बॉस  (Bigg Boss 18) में  विवियन डीसेना (Vivian Dsena) और चाहत पांडे (Chahat Pandey) के बीच के दुश्मनी तो आपने देखी होगी लेकिन उनके बीच बढ़ रही नजदीकियां देखने के बाद शायद आप पर हैरान रह जाए। हालांकि इस सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों के बीच की क्यूट बॉन्डिंग देख लो फिदा हो गए हैं। यह सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं और विवियन और चाहत की जोड़ी चर्चा में आ गई है। आइए देखते हैं आखिर प्रोमो वीडियो में क्या है खास जिसकी वजह से लोग कर रहे हैं मजेदार कमेंट।

Bigg Boss 18 में शुरू हुई Vivian Dsena और Chahat Pandey की क्यूट मस्ती

https://twitter.com/BiggBoss/status/1856196473408667962

इस प्रोमो को शेयर करते हुए बिग बॉस ने कैप्शन में लिखा, “जब कॉफी बना एक मुद्दा तो विवियन और चाहत के बीच फाइनली हुआ क्यूट सा।” प्रोमो में आप देख सकते हैं कि चाहत पांडे यह कहती हुई नजर आती है कि “बिग बॉस जी प्लीज विवियन की कॉफी भेज दीजिए।” इस पर विवियन मुस्कुराते हुए कहते हैं, “इसने जब से मेरी कॉफी पी है यह मेरे पीछे पड़ी है। दिन में एक दो बार यह पूछ लेती है आई क्या। इसको इतना मजा कैसे आ रहा है जब मुझे भी इतना मजा नहीं आ रहा यह कॉफी पीकर।”

Vivian Dsena ने Chahat Pandey से की ये गुजारिश

इस पर चाहत कहती है एक नंबर कॉफी था। इस पर विवियन कहते हैं कि बस एक रिक्वेस्ट थी उस कॉफी में दूध मत डालना शक्कर मत डालना। चाहत कहती है मैं सिर्फ टेस्ट करूंगी और फिर मैं देखूंगी कि कैसी लगती है। जिस पर विवियन जवाब देते हैं, “कड़वी लगेगी मेरे शब्दों की तरह।” इस पर चाहत खिलखिला कर हंस पड़ती है।

Bigg Boss 18 Promo देख क्रेजी हो गए फैंस

प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह पार्ट बहुत ही क्यूट था।” एक ने लिखा, “विवियन डीसेना और उसकी कॉफी।” एक में लिखा, “ये क्या हो रहा है।” तो दूसरे यूज़र ने कहा ” यह पूरा सीजन चलने वाला है।” अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आने वाले एपिसोड में दोनों के बीच किस तरह की बॉन्डिंग फैंस को देखने को मिलेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version