Bigg Boss 20: काजी तौकीर-अरिश्फा खान का आधी रात बना मूड, केमिस्ट्री देख ऑडियंस हुई पागल

Bigg Boss 20: काजी तौकीर-अरिश्फा खान ने बिग बॉस 20 में आधी रात को मस्ती की है। दोनों की जोड़ी और बॉन्ड को ऑडियंस और फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Bigg Boss 20

Picture Credit: Google

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 धीरे-धीरे मजेदार होता जा रहा है। फेमस एक्टर काजी तौकीर ऑडियंस और घरवालों का काफी मनोरंजन कर रहे हैं। इसके साथ ही अरिश्फा खान भी अब उनकी मस्ती में शामिल हो गई हैं। बिग बॉस 20 का नया प्रोमो आया है। इसमें दोनों आधी रात को डांस कर कर रहे हैं। प्रोमो में दोनों जबरदस्त बॉन्डिंग शेयर कर रहे हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। यही कारण है कि, फैंस उनकी केमिस्ट्री को ज्यादा से ज्यादा दिखाने के लिए मेकर्स से अपील कर रहे हैं। दोनों के द्वारा किया गया डांस डबल एनर्जी से एंटरटेनमेंट बन चुका है।

Bigg Boss 20 में काजी तौकीर और अरिश्फा खान ने किया डांस

जियो हॉटस्टार ने बिग बॉस 20 का नया प्रोमो डाला है। जिसमें काजी तौकीर और अरिश्फा खान पागलपंती से भरा डांस कर रहे हैं। दरअसल, काजी ने अरिश्फा से पूछा था कि, वो कैसा डांस करते हैं? इस hj वो उनकी नकल उतारने लगीं और अजीब तरह से डांस करने लगीं।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट-JioHotstar Reality

इसके बाद काजी को अपने डांस पर थोड़ा अजीब लगता है और वो फिर अरिश्फा का साथ मिलकर नाचने लगते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि, काजी अपने सिग्नेचर एनर्जेटिक और थोड़े क्रेजी’ स्टाइल में डांस करना शुरू कर देते हैं, जिसे देखकर अरिश्फा खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पातीं। फिर दोनों एक साथ मिलकर आधी रात को बिग बॉस के घर के माहौल को बेहद मजेदार कर देते हैं।

अरिश्फा खान और काजी तौकीर की जोड़ी कर रही कमाल

आपको बता दें,  सलमान खान के द्वारा होस्ट किए जा रहे बिग बॉस 20 में अरिश्फा खान और काजी तौकीर काफी मस्ती कर रहे हैं। ये  जोड़ी इस समय पूरे शो को डोमिनेट कर रही है। शुरुआत में ही दोनोंं  ने मजबूत बॉन्ड बना लिया ।हालंकि बीच-बीच में दोनों के बीच विवाद जरुर हुआ है। लेकिन इसके बाद बीबी हाउस के ये मजबूत कंस्टेंट बनकर उभर रहे हैं। यही वजह है कि, रैंकिंग टास्क में दोनों को नंबर 1 और 2 का ताज मिला है। कैप्टेंसी टास्क में भी दोनों ने मिलकर खेला है। जहां एक तरफ काजी घर में मस्ती करते हुए गेम को मजेदार बनाते हैं, तो वहीं, अरिश्फा खान अपनी बेबकी के लिए जानी जाती हैं। वो अपना गेम बहुत अच्छे से खेल रही हैं।

 

Exit mobile version