Bigg Boss 20: सलमान खान के कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो में इस बार विवाद और भी धमाकेदार होने के लिए तैयार है क्योंकि हाल ही में नीट प्रोटेस्ट में नजर आने वाली रिया अहिर भी कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ सकती हैं। इस बात की जानकारी खुद बिग बॉस 20 मेकर्स ने दी है। ट्विस्ट यह है कि रिया अहिर की तकरार जनता के फैसले में लव गिल के साथ होने वाली है जिसे भी ज्यादा वोट मिलेगा उसे शो में जाने का मौका मिल सकता है। क्या आप जानते हैं कि आखिर रिया कौन है और इस समय वह क्यों चर्चा में बनी हुई है।
कौन है Bigg Boss 20 की रिया अहिर और लव गिल जिसकी किस्मत फैंस के हाथ
🚨 BIGG BOSS 20 VOTING UPDATE!
Fans will decide who enters the #BiggBoss20 house between Rhiya Ahir and Love Gill!
Voting lines are OPEN on the JioHotstar app.
Voting closes 2nd September, 11:59 PM.Who do you want to see inside the house? 👀#BBTak pic.twitter.com/0h9zjjWuMx
— BBTak (@BiggBoss_Tak) August 25, 2026
दरअसल बात करें रिया अहिर की तो नीट प्रोटेस्ट के दौरान वह काफी सुर्खियों में आई थी जहां स्टूडेंट को डिटेन कर रही पुलिस की वैन के सामने वह खड़ी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने राहुल गांधी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी। बिग बॉस तक ने कहा नीट प्रोटेस्ट के दौरान मुंबई पुलिस की वैन के सामने खड़े होने के वीडियो के बाद वायरल हुई थी अब बिग बॉस 20 में हिस्सा लेने जा रही है। क्या उन्होंने स्टूडेंट के प्रोटेस्ट का इस्तेमाल अपनी पब्लिसिटी के लिए किया। वहीं लव गिल कई पंजाबी म्यूजिक वीडियो फिल्म और टीवी शो में काम कर चुकी हैं।
कब तक जनता सुना सकती है अपना फैसला
ऐसे में लोगों की नजरें बनी रहेगी कि आखिर किसे लोगों के ज्यादा वोट मिल पाते हैं लेकिन जेन जी प्रोटेस्ट में एक जबरदस्त आवाज बनी रिया अहिर के चांसेस ज्यादा नजर आ रहे हैं लेकिन फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। सोशल मीडिया पर इस बारे में सलमान खान ने प्रोमो वीडियो में जानकारी दी और बताया कि “सोच रहा हूं घर वालों के साथ-साथ एक वरदान फैंस का भी बनता है तो इस बार भी होगा फैंस का फैसला।” इसके साथ ही लव गिल रिया अहिर में से कौन बिग बॉस के घर में जाएगा इसका फैसला जनता करने वाली है। इसके लिए वोटिंग शुरू हो गई है जो 2 सितंबर तक जारी रहने वाला है।
बता दे कि एक वरदान ट्विस्ट के साथ एक बार फिर सलमान खान बिग बॉस 20 को लेकर वापस आ रहे हैं जिसका प्रीमियम 6 सितंबर को हो रहा है।
