Bigg Boss 20: सलमान खान के कंट्रोवर्शियल शो की जब से घोषणा हुई है तब से सोशल मीडिया पर इसे लेकर अफवाहों का दौर लगातार जारी है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर इस सीजन में ट्विस्ट क्या होने वाला है जिसकी सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। पहले करण अर्जुन और फिर एक वरदान ट्विस्ट का बिग बॉस 20 को लेकर खुलासा हुआ। इस सब के बीच अब इसे डिकोड किया गया है और इस पर पूरी सच्चाई क्या है। आइए जानते हैं बिग बॉस खबरी ने क्या बताया है। क्या वाकई बिग बॉस 20 में घर दो हिस्सों में बंटने के लिए तैयार है।
क्या बिग बॉस कंटेस्टेंट को मिलेगा एक पावर
बिग बॉस खबरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में सलमान खान के शो को लेकर बात करते हुए कहा कि एक वरदान थीम को डिकोड किया गया। कंटेस्टेंट को एक वरदान मिलेगा ताकि वह शो में एक बार फिर से रह सके। दरअसल एक ऐसा स्पेशल पावर दिया जाएगा जिससे कंटेस्टेंट शो में दोबारा चांस ले पाएंगे। इसके जरिए उनकी री-एंट्री इम्यूनिटी या फिर एलिमिनेशन के बाद भी खुद को बचाने का पावर मिल सकता है।
क्या 2 हिस्सों में बांट दिया जाएगा Bigg Boss का घर
इसके साथ ही बिग बॉस को लेकर बात करते हुए यह भी कहा गया कि घर दो हिस्सों में बंट सकता है। सलमान खान ने इस बारे में हिंट दिया है कि एक वरदान का मतलब एक और ब्लेसिंग और ऐसे में कुछ कंटेस्टेंट को ही ऐसा पावर मिल सकता है। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि बिग बॉस में इस बार ट्विस्ट यह होने वाला है कि एलिमिनेशन सीजन में फाइनल डिसीजन नहीं होगा। हो सकता है कि कमबैक हो और कंटेस्टेंट का खेल पुराने और नए के बीच में हो सकता है।
यह तो सिर्फ बिग बॉस 20 को लेकर सोशल मीडिया पर जारी अफवाहें हैं। आगे इसमें क्या ट्विस्ट आता है इस पर लोगों को नजरे रहने वाली है।
