DNP India Hindi

Border 2 की अनाउंसमेंट कर सनी देओल ने बढ़ाई फैंस की बेताबी कहा- ‘आ रहा हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने’

Border 2

Border 2

Border 2: 27 साल पहले भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म बॉर्डर ने तबाही मचा दी थी। फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई और आज भी लोग इस फिल्म को खूब पसंद करते हैं। यही वजह है कि सनी देओल एक बार फिर इस फिल्म का सीक्वल लेकर आ रहे हैं और इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है वह भी शानदार तरीके से। 13 जून 1997 को यह फिल्म रिलीज हुई थी और ऐसे में आज के दिन ही इसकी सीक्वल की घोषणा की गई जिसमें फिलहाल सनी देओल के अलावा किसी भी स्टार कास्ट की पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सोशल मीडिया पर ‘गदर 2’ के बाद ‘बॉर्डर 2’ चर्चा में है।

एक्साइटिंग वीडियो के साथ हुई घोषणा

सनी देओल ने वीडियो को इंस्टाग्राम प्रोफाइल से शेयर करते हुए नजर आए जिसमें बैकग्राउंड में संदेशे आते हैं गाना सुनाई दे रहा है और वह कहते हैं 27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वह वापस आएगा इस वादे को पूरा करने हिंदुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने आ रहा है वह फिर से बॉर्डर 2।

क्या होने वाला है अलग

इसके साथ ही वीडियो के जरिए सनी देओल ने यह भी बताया कि यह फिल्म भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता प्रोड्यूस करने वाले हैं तो फिल्म अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित होगी। बता दे कि बॉर्डर जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित थी लेकिन इस बार निर्देशन की जिम्मेदारी अनुराग सिंह ने संभाली है। बॉर्डर फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और 10 करोड़ के बजट में बनाई गई इस फिल्म में 39 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी।

27 साल पहले ये सितारे आए थे नजर

फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, कुलभूषण खरबंदा जैसे सितारे नजर आए थे। 27 साल बाद इस फिल्म की कहानी आखिर क्या मोड लेगी यह देखना दिलचस्प होने वाला है लेकिन बॉर्डर 2 की अनाउंसमेंट फैंस के लिए वाकई काफी एक्साइटिंग है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Exit mobile version