Chand Mera Dil Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। जिसके कारण मेकर्स की टेंशन बढ़ रही है। फेमस फिल्म मेकर करन जौहर के प्रोडक्शन हाउस में बनी इस मॉर्डन लव स्टोरी का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। उन्हें लग रहा था कि, जेनजी की लाइफ पर बनी ये कहानी पसंद आएगी। इसके ट्रेलर ने लगभग ये काम कर भी दिया था। लेकिन पॉजीटिव रिव्यू होने के बाद भी दर्शक सिनेमाघर तक नहीं पहुंच सके। इस फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो चुका है। लेकिन इसकी कमाई की हालत बहुत खराब है।
Chand Mera Dil Box Office Collection Day 7 कितना हुआ?
‘चांद मेरा दिल’ को विवेक सोनी के डायरेक्शन में बनाया गया है। इस फिल्म ने रिलीज के 7वें दिन 2.20 करोड़ का कलेक्शन किया। ये कमाई 3713 शोज से हुई। अनन्य पांडे और लल्क्षय लालवानी की ये फिल्म भारत में 22.93 करोड़ रुपए कमा चुकी है। वहीं, विदेशों में इसकी कमाई 3.05 करोड़ रुपए है। ‘चांद मेरा दिल’ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 26.03 करोड़ रुपए है। इसका बजट लगभग 45 करोड़ के आस-पास है। एक हफ्ते में ही इस मूवी का दम निकलता हुआ दिख रहा है। इसकी हालत ऐसी है कि, मेकर्स के लिए बजट निकालपाना भी मुश्किल हो गया है। धर्मा प्रोडक्शन से बनी ये लवस्टोरी करन जौहर की टेंशन बढ़ाए हुए हैं। क्योंकि बड़े बैनर के होने के कारण इससे काफी उम्मीद थी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का क्यों गिर कलेक्शन?
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ के बॉक्स ऑफिस पर कम कलेक्शन के कई कारण बताए जा रहे हैं।कुछ लोगों का मानना है कि, अनन्या पांडे और लल्क्षय लालवानी की इस फिल्म की स्टोरी में कुछ नया नहीं है। वहीं, धर्मा प्रोडक्शंस पर मार्केटिंग की कमी के आरोप लग रहे हैं। फिल्म में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस का काफी विरोध हुआ है। जिसके कारण कलेक्शन पर असर पड़ा है। इस मूवी की स्टोरी कुछ लोगों को सुस्त लगी है। वहीं, इस बॉलीवुड फिल्म का मुकाबला मोहन लाल की दृश्यम 3 और सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पु से है। इन दोनों साउथ फिल्मों की ताबड़तोड़ कमाई ने ‘चांद मेरा दिल’ के फैंस को झटका दिया है।
