Chand Mera Dil मेकर्स की क्या है स्मार्ट टिकट रणनीति! जानिए कब सिनेमाघरों में सस्ते में देख सकते हैं अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म

Chand Mera Dil: अनन्या पांडे और लक्ष्य ललवानी की फिल्म की टिकट की कीमत को जान रह जाएंगे दंग, ओपनिंग डे पर आखिर कैसे आप फिल्म देख सकते हैं जो मेकर्स के लिए हितकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं डिटेल्स।

Chand Mera Dil

Photo Credit- Google Chand Mera Dil

Chand Mera Dil: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की फिल्म 22 मई 2026 को रिलीज होने जा रही है लेकिन मेकर्स ने रिलीज से पहले एक बड़ा दांव चला है। इसके साथ ही टिकट की कीमत में जबरदस्त कमी की अनाउंसमेंट की गई है। निश्चित तौर पर चांद मेरा दिल का इंतजार कर रहे लोगों को खास तोहफा मिलने वाला है। आइए जानते हैं आखिर कितने पैसे देकर आप इस फिल्म को देख सकते हैं और मेकर्स की क्या स्ट्रेटजी है जो उनके लिए शायद हितकारी साबित हो सकता है। टिकट की प्राइस में कमी के बाद क्या अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाती है।

चांद मेरा दिल मेकर्स के लिए क्या है टिकट रणनीति

बात करें चांद मेरा दिल फिल्म की तो इसमें अनन्या पांडे और लक्ष्य एक साथ दिखाई देने वाले हैं। तरण आदर्श के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक चांद मेरा दिल के लिए मेकर्स की स्मार्ट टिकट रणनीति के तहत लोगों को आकर्षित करने की प्लानिंग की जा रही है। जहां टिकटों की ज्यादा कीमत अक्सर युवा दर्शकों को सिनेमाघरों में जाने से रोकती है। ऐसे समय में चांद मेरा दिल के निर्माता ने फिल्म के पहले दिन के लिए टिकट काफी कम रखी है।

जानिए Chand Mera Dil देखने के लिए कितने देने होंगे पैसे

तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार यानी 22 मई 2026 को शाम 5 बजे से पहले के सभी शो के टिकटों की कीमत सिर्फ 149 रुपए होगी जबकि शाम 5 के बाद के शो 1999 में उपलब्ध होंगे। टिकटों की आकर्षक कीमत कॉलेज जाने वाले और जेन जी दर्शकों के लिए फिल्म को देखना और भी सुलभ बना सकते हैं। विवेक सोनी द्वारा निर्देशित फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं जो धर्मा प्रोडक्शन में बनाई गई है।

करण जौहर, अदार पूनावाला, सोमेन मिश्रा और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

 

 

Exit mobile version