Chandramukhi 2: 17 साल बाद हवेली में गूंजेगी Kangana Ranauta की झनकार, Trailer देख ट्विस्ट जानने की बढ़ी एक्साइटमेंट

Chandramukhi 2

Chandramukhi 2: बॉलीवुड में एक्टिंग से कई दिग्गज एक्टर्स की बोलती बंद कर चुकी कंगना रनौत अब साउथ में भी तहलका मचाने के लिए तैयार है। एक्ट्रेस का जादू ‘चंद्रमुखी 2‘ के जरिए साउथ में भी गूंज उठा है जिसका ट्रेलर आज ही जारी किया गया। सोशल मीडिया पर चंद्रमुखी 2 ही नहीं बल्कि कंगना रनौत भी ट्रेंड करने लगी है। उनकी एक्टिंग से लोग काफी इंप्रेस हो रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद लोग काफी हैरान है और उनके अंदाज से लेकर किरदार तक को काफी पसंद किया जा रहा है। ऐसे में आइए देखते हैं आखिर क्या खास है इस ट्रेलर में।

डांसर की भूमिका में छाई कंगना

जहां तक ट्रेलर की बात करें तो कोई दो राय नहीं है कि कंगना इसमें काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वह वेट्टियन राजा के दरबार में एक डांसर की भूमिका में दिखाई दे रही है और अपनी खूबसूरती से लेकर डांस तक से लोगों को दीवाना बना रही है। इस ट्रेलर को तमिल में जारी किया गया है जिसके साथ अंग्रेजी सबटाइटल भी दिया गया है ताकि दर्शक इसे आसानी से समझ सके।

यहां देखें ट्रेलर:-

क्या है कहानी

इसकी कहानी की बात करें तो यह एक बड़े संयुक्त परिवार के साथ शुरू होती है जो किसी समस्या को हल करने के लिए एक हवेली में रहने तो आता है। हालांकि वहां उन्हें हवेली के दक्षिणी ब्लॉक में नहीं जाना होता है क्योंकि वहां सुंदर चंद्रमुखी रहती है। ऐसे में 17 साल बाद चंद्रमुखी की कहानी में क्या ट्विस्ट है यह देखना वाकई दिलचस्प है।

इस दिन रिलीज होने वाली है फिल्म

बता दे कि चंद्रमुखी 2 को पी वासु ने डायरेक्ट किया है और इसके पहले पार्ट को 2005 में जारी किया गया था। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि 17 साल बाद ‘चंद्रमुखी 2’ से कंगना किस कदर अपना जादू चला पाती है।इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ राघव लॉरेंस मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म 15 सितंबर को सिनेमाघर में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म तमिल, तेलुगू, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version