Chappell Roan: ग्रेमी अवार्ड्स 2026 में हॉलीवुड की दुनिया के दिग्गज सेलेब्स के फैशन सेंस की चर्चा हो रही है। इन सब में जिसने सबसे ज्यादा इंटरनेट का ध्यान खींचा है वह है हॉलीवुड सिंगर चैपल रोन जिसे देखने के बाद हर किसी की आंखें चौंधिया गई। उन्होंने जिस तरह से खुद को स्टाइल किया था वह फैशन की हर हद को पार करती दिखी। सोशल मीडिया पर जहां उनकी ड्रेसिंग सेंस की आलोचना भी हो रही है तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इस फैशन स्टेटमेंट को देखकर हैरान नजर आ रहे हैं। चैपल रोन ने ट्रांसपेरेंट आउटफिट को जिस तरह से स्टाइल किया वह वाकई गजब दिख रहा है।
Chappell Roan के टॉपलेस फैशन को देख सबकी चौंधियाई नजरें
chappell roan looking gorgeous on the red carpet at the 2026 #GRAMMY awards! pic.twitter.com/LPxX0KOvI9
— chappell roan daily (@dailyroan) February 2, 2026
चैपल रोन सिंगिंग की दुनिया में काफी चर्चित नाम है और फैंस उन्हें दीवानों की तरह चाहते हैं लेकिन हर बार फैशन की वजह से वह लाइमलाइट बटोर लेती है। एक बार फिर से कुछ ऐसा ही हुआ ग्रेमी अवार्ड्स 2026 में ट्रांसपेरेंट मैरून ड्रेस को वह स्टाइल करती हुई दिखी। खास बात यह है कि इस दौरान वह बेबाक दिखी और निप्पल रिंग्स के साथ अपनी स्टॉपलॉस लुक को खास टच दे रही थी। गौर करने वाली बात यह है कि अजीबोगरीब फैशन स्टेटमेंट के साथ वह काफी सहज नजर आ रही थी तो बैक टैटू ने लोगों का ध्यान खींचा है।
फैशन सेंस से चैपल रोन हदें पार करती आई नजर
सिंगिंग सेंसेशन चैपल रोन ने इस आउटफिट के साथ चोकर नेकलेस और इयररिंग्स के अलावा रेड कर्ल हेयर स्टाइल से कंप्लीट टच देती नजर आ रही है। स्मोकी आई मेकअप उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है लेकिन इस सबके बीच उनकी इस ड्रेस की हर तरफ चर्चा हो रही है। जहां यूजर्स इसे देखकर हैरान नजर आ रहे हैं। कुछ लोग हॉलीवुड के फैशन को लेकर ट्रोल कर रहे हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो इस तरह के फैशन स्टेटमेंट की तारीफ करने में जुटे हुए हैं। ब्लैक हाई हील्स से सिंगर फ्लोर लेंथ गाउन को पेयर करती हुई नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्लेटफार्म से उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है।
