Cocktail 2 Box Office Collection Day 12: क्या फ्लॉप की कगार पर ‘कॉकटेल 2’ ? कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की तिगड़ी फैंस को क्यों नहीं आ रही रास?

Cocktail 2 Box Office Collection Day 12: कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन काफी गिर गया है। इसकी जानकारी डॉक्टर के द्वारा दी जा रही है।

Cocktail 2 Box Office Collection Day 12

Cocktail 2 Box Office Collection Day 12: Picture Credit: Google

Cocktail 2 Box Office Collection Day 12: कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ से मेकर्स और फैंस को काफी सारी उम्मीदें थीं। लेकिन अब ये टूटती हुई दिख रही हैं। दरअसल, रिलीज के 12 दिन बीत जाने के बाद भी ये अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल सकी है। हालंकि ऑपनिंग डे पर मूवी ने 20 करोड़ की कमाई की थी। एक हफ्ते के अंदर 100 करोड़ कमाने वाली इस लव ट्रायंगल ने बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है। मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में भयंकर गिरावट दर्ज की गई है।

Cocktail 2 Box Office Collection Day 12 कितना हुआ?

कॉकटेल 2 ने रिलीज के 12वें दिन 1.82 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कलेक्शन 3666 शोज से हुआ है। कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल 2 ने भारत में 103.45 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, विदेशों में ये ओवरसीज कमाई 28.45 करोड़ रुपए हैं। कॉकटेल 2 का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 131.89 करोड़ रुपए है। इसका बजट 150 करोड़ के आस-पास है।  लेकिन कॉकेटल 2 की गिरती कमाई ने इस आंकड़े तक पहुंचना मुश्किल कर दिया है। इस लव ट्रायएंगल के गिरते कलेक्शन का कारण  पुरानी कहानी और अक्षय कुमार की  ‘वेलकम टू द जंगल’ का रिलीज होना कुछ लोग मान रहे हैं।  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘कॉकटेल 2’  बजट निकालने को तरस रही

एक्ट्रेस कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ दर्शकों के आकाल से जूझ रही है। थिएटर्स से होने वाली कमाई फिल्म के बजट के मुकाबले काफी कम है। मुनाफे में आने के लिए इसे भारत में कम से कम170 करोड़ कमाने होंगे, जो अब मुमकिन नहीं लग रहा। क्योंकि  इसकी प्रतिदिन की कमाई 1 से देढ़ करोड़ में सिमट गई है।  फैंस का मानना है कि, कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी डिजास्टर’ या बड़ी फ्लॉप साबित नहीं होगी, क्योंकि यह अपनी लागत का एक बड़ा हिस्सा अलग-अलग राइट्स और वर्ल्डवाइड कलेक्शन से वसूल कर सकती है।  इस वीकेंड पर फिल्म से मेकर्स काफी उम्मीदें कर रहे हैं।

 

Exit mobile version