Criminal Justice Season 4 Audience Review: ‘नहीं देखूंगा…’ Pankaj Tripathi की Web Series को लेकर क्यों बायकॉट पर उतरा यूजर? स्ट्रीम करने से पहले देखें ये प्रतिक्रियाएं

Criminal Justice Season 4 Audience Review

Photo Credit- Google Criminal Justice Season 4 Audience Review

Criminal Justice Season 4 Audience Review: क्रिमिनल जस्टिस ए फैमिली मैटर पंकज त्रिपाठी की वह वेब सीरीज जिसके लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई है क्योंकि जिओ हॉटस्टार पर यह वेब सीरीज दस्तक दे चुकी है। क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 को देखने के बाद आखिर सोशल मीडिया पर लोग क्या कह रहे हैं और क्या लोगों को यह दिन जीतने में कामयाब हो पाई है। क्या Pankaj Tripathi अपनी एक्टिंग से एक बार फिर यह साबित करने में कामयाब हो गए हैं कि माधव मिश्रा के किरदार में उनसे बेहतर कोई नहीं है। यह सब जानने के लिए लिए जानते हैं Criminal Justice Season 4 Audience Review।

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 ऑडिएंस रिव्यू से हटके जाने क्या है खास

Criminal Justice Season 4 Audience Review की बात करें तो लोगों के बीच गजब जोश था। वही इसे देखने के बाद फैंस इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। लोगों का कहना है की माधव मिश्रा के किरदार में एक बार फिर पंकज त्रिपाठी ने जान डाल दी है। हालांकि हॉट जिओ हॉटस्टार पर सिर्फ तीन एपिसोड को जारी किया गया है जिसे आप देख सकते हैं। इसके साथ इस बात की भी जानकारी दी गई है कि आगे के एपिसोड गुरुवार को आएंगे। जहां तक इस कहानी की बात करें तो एक हत्या दो मुख्य संदिग्ध और सभी एक ही परिवार के हैं। ऐसे में इस केस को कैसे वकील बने माधव मिश्रा सुलझाएंगे यह देखना दिलचस्प है।

Criminal Justice Season 4 Audience Review में जानें क्या बोल रहे Pankaj Tripathi फैंस

क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 ऑडिएंस रिव्यू यानी क्रिमिनल जस्टिस ए फैमिली मैटर को लेकर एक यूजर ने अपनी नाराजगी x प्लेटफार्म पर जाहिर की है। उन्होंने लिखा यह बहुत ही कष्टप्रद है कि Criminal Justice Season 4 के केवल 3 एपिसोड जारी किए गए यह प्रथा सीरीज को देखने के उत्साह को कम करता है। कृपया सभी एपिसोड एक साथ जारी करें। जिओ हॉटस्टार कृपया क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4 के सभी एपिसोड एक ही दिन रिलीज करें। यह हर सप्ताह रिलीज़ करने का तरीका बहुत ही बेईमानी है। मैंने द लास्ट ऑफ अस 2 अभी तक नहीं देखी है फिर भी सभी एपिसोड का इंतजार कर रहा हूं मैं क्रिमिनल जस्टिस 4 के लिए भी ऐसा ही करूंगा।

सोशल मीडिया पर पंकज त्रिपाठी की Criminal Justice Season 4 यानी क्रिमिनल जस्टिस ए फैमिली मैटर को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया आए सामने आ रही है।

Exit mobile version