Deepika Padukone: कुछ बॉलीवुड स्टार्स ऐसे हैं जो अपनी डेब्यू के साथ ही छा गए हैं और आज तक तमाम विवादों के बावजूद प्रोफेशन को सबसे ज्यादा तवज्जो देते हैं। इन्हें बखूबी पता है कि पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को कैसे बैलेंस करना है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण का नाम टॉप पर शुमार है। हाल ही में दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा करने वाली एक्ट्रेस को लेकर कहा जा रहा है कि वह मेट गाला 2026 में अपनी उपस्थिति दर्ज कर सकती है। इस सबके बीच लारा दत्ता ने बताया कि किसी समय में दीपिका बीमार होने के बावजूद फिल्म की शूटिंग की थी।
बीमार होने के बाद भी Deepika Padukone ने काम को दिया तवज्जो
हाल ही में मीडिया के साथ बातचीत के दौरान लारा दत्ता ने दीपिका पादुकोण की प्रोफेशनलिज्म की तारीफ करती हुई नजर आई। हाउसफुल में स्क्रीन शेयर करने वाली एक्ट्रेस ने कहा बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होगी कि हाउसफुल की शूटिंग के दौरान दीपिका बहुत ज्यादा बीमार पड़ गई थी। उन्हें मलेरिया हो गया था और वह कमजोर हो गई थी। हम उन्हें डॉक्टर के पास लेकर गए थे और वहां उन्हें दवाइयां दी गई। बावजूद इसके वह हार नहीं मानी और अपनी शूटिंग चालू रखी थी। हर सुबह शूट पर पहुंच जाती थी। लारा दत्ता का खुलासा फिर हाल चर्चा में है।
दीपिका पादुकोण के साथ मेट गाला 2026 में कौन करेंगे शिरकत
वहीं रेडिट यूज़र ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी कि प्रेगनेंसी में दीपिका पादुकोण मेट गला 2026 में शिरकत करने वाली है। यह निश्चित तौर पर उनके फैंस के लिए खास सरप्राइज हो सकता है क्योंकि यह प्रेगनेंसी में उनका डेब्यू होगा। ऐसे में कौन-कौन से स्टार्स नज़र आने वाले हैं। पोस्ट की माने तो कहा गया कि करीबी सूत्र के अनुसार दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट यह सभी मेट गाला 2026 में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।सोशल मीडिया पर तुलना साइंस के बीच बहस और चर्चाओं की बाढ़ आने की संभावना है। कुछ ही दिनों में यह हर तरफ चर्चा का विषय बन जाएगी। इनके अलावा ईशा अंबानी और नताशा पुणेवाला भी वहां मौजूद रहेंगे।
जाहिर तौर पर दीपिका पादुकोण को मेट गाला में देखना लोगों के लिए खास हो सकता है तो वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल वह अल्लू अर्जुन के साथ एटली निर्देशित राका की शूटिंग में व्यस्त है।
