Deepika Padukone: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र 2 बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है और लोग इसके लिए इंतजार में है। हालांकि इस सबके बीच बीते दिन या खबर सामने आई थी कि इसमें दीपिका पादुकोण भी दिखाई दे सकती है। अब उनकी टीम की तरफ से इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि 550 करोड़ के बजट में तैयार की गई ब्रह्मास्त्र 2 का हिस्सा एक्ट्रेस नहीं है। ऐसे में इतना तो साफ है कि एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन पर नजर आने में फिलहाल दीपिका पादुकोण की कोई दिलचस्पी नहीं है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।
Deepika Padukone के फैंस का कैसे टूटा दिल
दरअसल रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि ब्रह्मास्त्र 2 में एक्ट्रेस मुख्य भूमिका में नजर आने वाली है लेकिन अब उनकी टीम की तरफ से इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि दीपिका पादुकोण ब्रह्मास्त्र प्रोजेक्ट से किसी भी तरह नहीं जुड़ी है। यह सभी खबरें सिर्फ अफवाह है। यह निश्चित तौर पर लोगों के दिल को तोड़ देने के लिए काफी है क्योंकि लंबे समय से दीपिका और रणवीर की फिल्म को लेकर लोग इंतजार में थे।
ब्रह्मास्त्र 2 में दीपिका पादुकोण को लेकर जानें क्यों था इंतजार
अयान मुखर्जी की फिल्म को लेकर माना जा रहा था कि फीमेल लीड रोल में दीपिका पादुकोण दिखाई दे सकती हैं लेकिन टीम के स्पष्ट बयान के बाद इतना तो साफ है कि वह इसका हिस्सा नहीं होगी। दरअसल ब्रह्मास्त्र 2 के प्री प्रोडक्शन और वीएफएक्स में काफी ज्यादा समय लग रहा है। वहीं अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि 550 करोड़ के बजट में तैयार होने वाली फिल्म में दीपिका की जगह किसे कास्ट किया जाएगा।
अगर दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की फिल्म की बात करें तो बचना ए हसीनों से लेकर ये जवानी है दीवानी, तमाशा जैसी फिल्मों में वे एक साथ कमाल करते हुए दिखे हैं जिसे फैंस आज भी नहीं भूल पा रहे हैं।
