Deepika Padukone: स्टाइलिश लुक में दिखने के बाद भी आखिर क्यों ट्रोल हुईं एक्ट्रेस, लोगों ने उड़ाई खिल्ली

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण को लोग किस हद तक चाहते हैं इसके लिए किसी सबूत की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस के लुक को देख फैंस खूब इम्प्रेस होते हैं। इस बार दीपिका एयरपोर्ट पर पफर जैकेट में नजर आई और गर्मियों के लिए यह लुक काफी अजीब है। दीपिका को देखकर यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं और हर बार उनका ग्लैमरस लुक फैंस को खूब पसंद आता है। इस बीच एक बार फिर दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और वह अपने अलग अंदाज से लोगों के बीच चर्चा में आ गई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक्ट्रेस रेड कलर की पफर जैकेट में नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने हाई नेक टॉप और डेनिम के साथ रेड कलर की स्टाइलिश पफर जैकेट को कैरी करती हुई नजर आई है। इसमें कोई शक नहीं है कि दीपिका काफी स्टाइलिश नजर आ रही है लेकिन यह गर्मियों के लिए काफी ऑफ सीजन लुक है। जहां फैंस इस लुक को खूब पसंद कर रहे हैं वहीं यूजर्स ट्रोल भी कर रहे हैं।

Exit mobile version