Deepika Padukone: यह सच है कि रणवीर सिंह धुरंधर की सक्सेस के बाद अपने नई फैंस फॉलोइंग के लिए जाने जा रहे हैं और लोगों के बीच उनकी पापुलैरिटी काफी हद तक बढ़ चुकी है। इस सब के बीच दीपिका पादुकोण को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की धुरंधर 2 स्टार के फैंस तलाक तक की नसीहत दे रहे हैं। निश्चित तौर पर सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिश्ते को लेकर एक अलग ही बहस की शुरुआत हो गई है। इस सबके बीच बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या बॉलीवुड स्टार्स की शादी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए जज की जाती है।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी पर क्यों हो रही बहस
दरअसल दीपिका पादुकोण को लंबे समय से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है जहां लोगों को यह आपत्ति रही है कि वह अपने पति की सक्सेस को लेकर कोई भी पोस्ट नहीं कर रही है। रणवीर अक्सर उनकी सफलता का जश्न मनाते हुए नजर आते हैं। उनकी हर छोटी से छोटी खुशी में वह उनका साथ देते हैं। ऐसे में लोगों को यह बात जरा भी पसंद नहीं आ रही है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने से किसी की शादी की टाइमलाइन परिभाषित की जा सकती है। आइए जानते हैं इस पर रेडिट यूजर ने क्या कहा है।
धुरंधर 2 को लेकर क्यों विवादों में आई Deepika Padukone
रेडिट यूजर ने कहा क्या यह किसी विरोधी का पीआर स्टंट है या फिर इन्होंने कब्जा कर लिया है। शायद यह हजार बार ट्वीट या पोस्ट जो मैंने देखा है जिसमें लोग शिकायत कर रहे हैं कि दीपिका पादुकोण धुरंधर के लिए पब्लिक में कुछ पोस्ट नहीं कर रही है। वे उन्हें स्लट और रणवीर से उन्हें तलाक देने को कह रहे हैं। मुझे याद है कि धुरंधर की रिलीज से पहले जब रणवीर के लिए नए-नए बने फैंस उनका मजाक उड़ा रहे थे तब दीपिका ने जोर जोर से उनके लिए पोस्ट किया था। उन्होंने तब उनके साथ दिया था जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। लेकिन क्या आजकल इंस्टाग्राम स्टोरी ही शादी को परिभाषित करती है। इस पोस्ट को देखने के बाद लोग इस पर अपनी अपनी टिप्पणी कर रहे हैं।
हालांकि यह पहली दफा नहीं है जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के रिश्ते पर विवाद की शुरुआत हुई हो।
