Devara Review: डबल रोल में Jr NTR और विलेन बने सैफ के आगे जाह्नवी जीत पाई दिल! देखने से पहले जानिए कैसी है फिल्म

Devara Review: जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर की फिल्म रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है। उसे देखने से पहले क्या आपको पता है कि क्या है इसकी खासियत जो बना सकती है इसे मस्ट वॉच।

Devara Review

Devara Review

Devara Review: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) की फिल्म ‘देवरा‘ (Devara)  का लोग इंतजार कर रहे थे। ऐसे में 27 सितंबर यानी आज आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस फिल्म को लेकर क्रेज लगातार बरकरार था और ऐसे में फैंस को जबरदस्त तोहफा मिला है। जहां एक तरफ जूनियर एनटीआर का डबल रोल तो दूसरी तरफ सैफ अली खान का विलेन वाला अंदाज देखने के लिए लोग इंतजार कर रहे थे। ऐसे में फिल्म रिलीज के बाद लोगों की भीड़ पहुंच रही है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईए जानते हैं आखिर कैसी है यह फिल्म और लोगों के रिव्यू।

क्या है Devara की कहानी

जहां तक इस फिल्म की कहानी की बात करें तो समुंदर की लड़ाई और देवरा और भैरा के बीच लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है। जहां देवरा अपने लोगों की रक्षा करने के लिए तत्पर है तो वही भैरा उनके आदमियों को मार डालता है। भैरा देवरा के आदमियों को मार कर समुद्र को लाल कर देता है। वहीं दूसरी तरफ देवरा का बेटा वरदा उसके विपरीत डरपोक और बुझदिल है। पहले देवरा और भैरा के बीच दुश्मनी होती है और देवरा अपने लोगों की रक्षा करने के लिए तत्पर होता है। अब ऐसे में देवरा की मौत के बाद कैसे वह जिम्मेदारियों को संभालता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है। वैसे आप पूरी कहानी को देखने के लिए इस फिल्म को एंजॉय कर सकते हैं। फिल्म में जाह्नवी कपूर जूनियर एनटीआर की गर्लफ्रेंड के किरदार में नजर आ रही है।

Devara Review: निर्देशन की खासियत

कहने में शक नहीं है कि कोराटाला शिव ने निर्देशन की जिम्मेदारी खूब संभाल ली है और वह एक बार फिर लोगों के दिलों को जीतने में कामयाब हुए। फर्स्ट पार्ट को जिस होगा प्वाइंट पर छोड़ा गया है वह लोगों की बेताबी को बढ़ाने के लिए काफी है और ऐसे में सेकंड पार्ट का भी लोग बेसब्री से इंतजार करेंगे।

Devara Review: स्टारकास्ट की एक्टिंग

जहां तक स्टार कास्ट की एक्टिंग की बात करें तो इस बात में कोई शक नहीं है कि जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान अपने किरदार में फुल टू धमाल मचाने में कामयाब है। उनकी एक्टिंग को लोग दशकों तक याद रखेंगे। वहीं दूसरी तरफ जाह्नवी कपूर को स्क्रीन टाइम कम मिला है और ऐसे में उनकी एक्टिंग तो सराहनीय है लेकिन जूनियर एनटीआर और सैफ के सामने वह सुस्त नजर आई। प्रकाश राज, श्रुति मराठे, शाइन टॉम चाको, कलाईआरसन और नरैन भी फिल्म में सपोर्टिंग किरदार में छाए।

सोशल मीडिया पर मिल रहे हैं लोगों के रिव्यू

https://twitter.com/mokshagnafan/status/1839375821003526591
https://twitter.com/mokshagnafan/status/1839375821003526591

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version