Dhamaal 4 Box Office Collection Day 10: अजय देवगन की बॉलीवुड फिल्म धमाल 4 का कलेक्शन अचानक से बढ़ गया है। जिसके कारण मेकर्स को राहत मिली है। 200 करोड़ का बिग बजट होने के कारण मेकर्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती इस मूवी की कमाई निकालना हो रहा है। लेकिन बीते रविवार को फिल्म ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसके कारण डायरेक्टर ने राहत की सांस ली है। धमाल 4 की सभी तीन फ्रेंचाइजी का डायरेक्शन इंद्र कुमार ने किया है। इनकी कॉमेडी लोगों को काफी पसंद आयी है।
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 10 कितना हुआ?
धमाल 4 ने रिलीज के 10वें दिन 12.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ये कमाई 8712 शोज से हुई है। भारत में अजय देवगन की ये फिल्म टोटल कमाई 148.40 करोड़ रुपए कर चुकी है। इसके साथ ही विदेशों में इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन 21.50 करोड़ रुपए हो गया है। इसके साथ ही धमाल 4 का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 169.90 करोड़ रुपए हो चुका है। इस वीकेंड पर मूवी की कमाई में लगभग 24.4 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। धमाल 4 एक मल्टी स्टारर फिल्म है। जिसका बजट 200 करोड़ के आस-पास है। पिछले दिनों इसकी गिरती कमाई ने मेकर्स के लिए लागत निकालने की समस्या पैदा कर दी थी। लेकिन अब मेकर्स के बीच उम्मीद की किरण जागी है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
धमाल 4 का कलेक्शन क्यों बढ़ा?
खबरों की मानें तो अजय देवगन , रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की जोड़ी फैमिली को काफी पसंद आ रही है। मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन थिएटरों में ऑक्यूपेंसी बढ़ी है। इससे पहले फिल्म के कलेक्शन में 60 फीसदी तक का उछाल दर्ज किया गया था। शनिवार को फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपए कमाए थे। अगर धमाल 4 इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो बहुत जल्द लागत निकाल सकती है।
