Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2: कॉमेडी की दुनिया में फैंस को एंटरटेन करने के लिए पहले अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल आई और अब उसे टक्कर देने के लिए अजय देवगन की धमाल 4 आ चुकी है। दोनों फिल्मों में से किसने क्या कमाल दिखाया है। क्या अजय देवगन अक्षय कुमार पर भारी पड़े हैं या फिर वेलकम 3 के रिकॉर्ड को तोड़ने में धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 कामयाब नहीं रही है। इसे जानने के लिए आइए जानते हैं आखिर कमाई में कौन किस पर भारी पड़ा है। किस फ्रेंचाइजी को लोगों से ज्यादा प्यार मिला है।
धमाल 4 से कैसे दबदबा दिखा रहे अजय देवगन
धमाल 4 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2 की बात करें तो सैक्निलक की रिपोर्टर्स की माने तो पहले शनिवार को फैंस का प्यार देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर कॉमेडी फिल्म को लेकर काफी अच्छे खासे रिएक्शंस मिल रहे हैं। सैक्निलक की रिपोर्ट से बात करें तो धमाल 4 दूसरे दिन यानी शनिवार को 22.50 करोड़ रुपए की कमाई की है. इसके साथ ही भारत में इसका कुल कलेक्शन 36.50 करोrड रुपए से ज्यादा की हो चुकी है।
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 2 के सामने देखें अक्षय कुमार की वेलकम 3 का हाल
वहीं धमाल 4 से हटकर अगर 15वें दिन पहले रिलीज हो चुकी अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल की बात करें तो इसने भारत में 127.65 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। दूसरे दिन पर इसका कलेक्शन सिर्फ 20 करोड रुपए रहा था। 16 दिन के बाद भी शनिवार को इसने 1.60 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। जाहिर तौर पर यहां धमाल 4 का दबदबा देखा जा रहा है लेकिन फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी है क्योंकि आने वाले समय में कौन किस पर भारी पड़ता है और किसका कलेक्शन ज्यादा रहता है यह देखना दिलचस्प है।
जहां तक बात करें धमाल 4 की तो अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, संजीदा शेख, अंजली आनंद, ईशा गुप्ता, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी जैसे स्टार्स नज़र आ रहे हैं।
