Dhurandhar: सिनेमाघरों में मजा लेने से चूके शेखर कपूर ने नेटफ्लिक्स पर किया एंजॉय, पाकिस्तान में टॉप ट्रेंडिंग में आई फिल्म पर डायरेक्टर ने दी प्रतिक्रिया

Dhurandhar: रणवीर सिंह की धुरंधर को लेकर पाकिस्तान में भी क्रेज दिख रहा है। वहीं सबके बीच शेखर कपूर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Dhurandhar

Photo Credit- Google Dhurandhar

Dhurandhar: रणवीर सिंह की धुरंधर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। सिनेमाघर में 2 महीने के बाद भी दबदबा कायम है लेकिन इस सब के बीच फिल्म डायरेक्टर शेखर कपूर ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका धुरंधर को लेकर रिव्यू चर्चा में है। यह फिल्म इसलिए भी ट्रेंड में है क्योंकि पाकिस्तान में यह नंबर वन पर आ गई है। नेटफ्लिक्स रिलीज के बाद इसका एक अलग ही खुमार देखा जा रहा है और रणवीर सिंह की फिल्म हर तरफ सुर्खियों में आ गई है। आइए जानते हैं इस सब के बीच आखिर शेखर कपूर ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी है।

धुरंधर देखने के बाद क्या बोले शेखर कपूर

शेखर कपूर ने रणवीर सिंह के धुरंधर को देखने के बाद x प्लेटफार्म पर लिखा, “आखिरकार नेटफ्लिक्स पर धुरंधर देखी। जबर्दस्त कहानी और छोटे किरदार भी बहुत अच्छी भी। बहुत अच्छी एक्टिंग डायरेक्टर आदित्य धर को जितनी भी तारीफ मिल रही है उसके हकदार हैं। प्रोड्यूस्ड ज्योति देशपांडे को बधाई और धुरंधर 2 का इंतजार है।” इस दौरान शिखर ने कहा है कि वह इसका लुत्फ सिनेमाघरों में नहीं उठा सके। इतना ही नहीं डायरेक्टर ने यह भी कहा है कि अगर धुरंधर 2 की रिलीज के समय वह वहां रहते हैं जहां यह फिल्म रिलीज हो रही है तो वह इसे जरूर देखेंगे।

रणवीर सिंह की धुरंधर को सिनेमाघर में क्यों नहीं देख पाए शेखर सुमन

इतना ही नहीं रणवीर सिंह की धुरंधर को लेकर शेखर कपूर ने यह भी कहा कि वह इसके पहले पार्ट को सिनेमाघर में इसलिए नहीं देख पाए क्योंकि वह फिलहाल दुबई में है जहां थिएटर में यह रिलीज नहीं हुई थी। इसके साथ ही फैंस के अनेक सवाल का शिखर कपूर जवाब देते हुए धुरंधर को लेकर अपनी दीवानगी जाहिर करते हुए नजर आए हैं।

Dhurandhar को लेकर पाकिस्तानी का दिखा इस कदर जुनून

वहीं इसके साथ ही बात करें धुरंधर की तो पाकिस्तान में बैन होने के बाद भी इसे लेकर गजब खुमार पड़ोसी मुल्क में देखा जा रहा है। थिएट्रिकल बैन के बावजूद नेटफ्लिक्स पर पाकिस्तानी इसे देखने के लिए टूट रहे हैं और यही वजह है कि यह नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है। धुरंधर को लेकर ओटीटी पर जिस तरह का तहलका देखा जा रहा है इसने सबको हैरान कर दिया है। वहीं इस सबके बीच शेखर कपूर का रिव्यू भी चर्चा में है।

गौरतलब है कि 5 दिसंबर को धुरंधर रिलीज हुई है और इसने 900 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस भारत में कर लिया है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय खन्ना से लेकर रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त को देखा गया।

 

Exit mobile version