Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 41: भारत से ज्यादा विदेशों में चल रही ‘धुरंधर 2’ ! टोटल ओवरसीज कलेक्शन चौंका देगा

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 41: आदित्यधर की फिल्म 'धुरंधर 2' बहुत जल्द 1800 करोड़ तक पहुंच सकती है। हालंकि प्रति दिन की गिरती कमाई ने मेकर्स की टेंशन बढ़ाई हुई है। लेकिन इस बीच ओवरसीज में भी फिल्म का जादू चल रहा है।

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 41

Picture Credit: Google

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 41:  आदित्य धर की ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 40 दिन से ज्यादा हो गए हैं। बॉलीवुड के इतिहास में ऐसी बहुत कम फिल्में रही हैं, जिन्होंने इतने दिनों तक थिएटर्स में राज किया है। रणवीर सिंह की इस स्पाई एक्शन मूवी का क्रेज भारत ही नहीं विदेशों में भी खूब देखने को मिल रहा है।    रिलीज के छठे हफ्ते में ये फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत अच्छा कमा रही है। लंबे समय बाद किसी बॉलीवुड फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 400 करोड़ के पार का है।  ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने मंगलवार को भी अच्छी कमाई की है।

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 41 कितना हुआ?

‘धुरंधर द रिवेंज’ ने रिलीज के 41 वें दिन 1.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 2925 शोज से हुई है। भारत में रणवीर सिंह की इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 1356.07 करोड़ रुपए है। वहीं, विदेशों में इस फिल्म ने बड़े रिकॉर्ड तोड़ हैं। धुरंधर 2 का टोटल अभी तक का ओवरसीज बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 425.75 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, ये मूवी टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 1780.82 करोड़ रुपए कर चुकी है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।’धुरंधर: द रिवेंज’ का ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर दबदबा है, इसने जवान का रिकॉर्ड तोड़ते हुए विदेशी बाजार में शीर्ष 4 में जगह बना ली है। विदेशों में सबसे ज्यादा कमाने वाली मूवी दंगल, सीक्रेट सुपरस्टार, बजरंगी भाईजान के बाद आदित्यधर की दुरंधर 2 है।  ये फिल्म अमेरिका में बहुत देखी जा रही है। मंगलावर को भी 25 लाख रुपए विदेशी धरती से इस मूवी ने कमाए हैं।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के नाम हैं कई बड़े रिकॉर्ड

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’ का टोटल बजट 600 करोड़ के आस-पास है। लेकिन इन दोनों पार्ट्स ने 3000 हजार करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। इसके साथ ही कई नए रिकॉर्ड भारतीय सिनेमा में कायम किए हैं। इस फिल्म ने 102.55 करोड़ की सबसे बड़ी ओपनिंग भी दी दै। इस मूवी के नाम सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन का रिकॉर्ड भी है। रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने हिन्दी में सबसे तेजी से 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। इसके पेड रिव्यू ही 43 करोड़ के थे। विदेशों में ये सबसे सफल भारतीय फ्रेंचाइजी वाली मूवी बन गई है। चीन को छोड़कर दुनियाभर के देशों में इसका जादू है।  रणवीर सिंह अगर 1810 करोड़ कमाने वाली प्रभास की ‘बाहुबली 2’ और आमिर खान की 2000 करोड़ कमाने वाली ‘दंगल’ को पछा़ड़ देते हैं तो ये भारत की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी।

Exit mobile version