Saif Ali Khan: बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘कर्तव्य’ मूवी से लगभग तीन साल बाद कमबैक किया है। इसे शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाऊस रेड चिली में बनाया है। इसमें विलेन का रोल ‘द लल्लनटॉप’ के पूर्व पत्रकार सौरभ द्विवेदी kj रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर 15 मई 2026 को रिलीज हुई इस क्राइम-थ्रिलर के आते ही सोशल मीडिया पर ऑडियंस के रिव्यू आने लगे हैं। जिसमें वो रेडचिली और सौरभ द्विवेदी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, सैफ अली खान की एक्टिंग और स्टोरी पर भी सवाल उठा रहे हैं। अगर इस वीकेंड कर्तव्य फिल्म को देखने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार ऑडियंस का रिव्यू जरुर जानें।
Saif Ali Khan की फिल्म कर्तव्य की क्या कमजोर कहानी है?
Neeti Roy नाम के यूजर ने एक्स पर सैफ अली खान की फिल्म कर्तव्य का रिव्यू देते हुए लिखती हैं,
‘कर्तव्य की कहानी दिलचस्प है, इसमें सामाजिक विषय गहराई से उठाए गए हैं और सैफ अली खान ने ईमानदारी से अभिनय किया है, लेकिन कमजोर लेखन और सतही प्रस्तुति इसे वह प्रभावशाली क्राइम ड्रामा बनने से रोकती है जो यह बनना चाहता था।’
Saif Deserved Better. #Kartavya has an interesting premise, compelling social themes and a sincere performance by Saif Ali Khan, but weak writing and surface-level execution stop it from becoming the impactful crime drama it wanted to be.
Now streaming on #Netflix.… pic.twitter.com/fBHfNNufTs— Neeti Roy (@neetiroy) May 15, 2026
‘सौरभ द्विवेदी को तो यकीनन “दशक की सबसे खराब डेब्यू फिल्म” का अवॉर्ड मिलेगा’
वहीं, Savage SiyaRam नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किए गअए कर्तव्य फिल्म के रिव्यू में सौरभ द्विवेदी की एक्टिंग पर सवाल उठाए गए हैं। यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘सैफ अली खान, रसिका दुग्गल और मनीष चौधरी के अच्छे अभिनय की वजह से ‘कर्तव्य’ देखने लायक है। संजय मिश्रा का अभिनय अनुमान के मुताबिक और एक तरफा है। सौरभ द्विवेदी को तो यकीनन “दशक की सबसे खराब डेब्यू फिल्म” का अवॉर्ड मिलेगा, उनका अभिनय बेहद घटिया है। उन्हें भविष्य में अभिनय नहीं करना चाहिए।’
Kartavya is watchable because of good effort by Saif Ali Khan, Rasika Duggal and Manish Chaudhari. Sanjay Mishra is predictable and one-dimensional.
Saurabh Dwivedi will definitely get the award for the “worst debut of the decade”, he is awful. He shouldn’t act in the future🙏🙏 pic.twitter.com/2ny0k7niGf
— Savage SiyaRam (@SavageSiyaram) May 15, 2026
‘Red Chillies Entertainment के सपोर्ट के बावजूद फिल्म असर नहीं छोड़ पाती’
Mahua Khabar नाम के यूजर ने तो शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाऊस पर ही सवाल उठाते हुए एक्स पर लिखा, ‘Red Chillies Entertainment के सपोर्ट के बावजूद फिल्म असर नहीं छोड़ पाती।’
Kartavya Review: Saif Ali Khan की फिल्म ने नहीं छोड़ा असर|
⏭️ Saif Ali Khan की फिल्म Kartavya आखिरकार लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई
⏭️ करीब 3 साल की देरी के बाद आई यह फिल्म कहानी के मामले में कमजोर नजर आती है
⏭️ फिल्म में करप्शन, ऑनर किलिंग और पॉलिटिक्स को जोड़ने की कोशिश की गई…
Kartavya Review: Saif Ali Khan की फिल्म ने नहीं छोड़ा असर|
⏭️ Saif Ali Khan की फिल्म Kartavya आखिरकार लंबे इंतजार के बाद रिलीज हुई
⏭️ करीब 3 साल की देरी के बाद आई यह फिल्म कहानी के मामले में कमजोर नजर आती है
⏭️ फिल्म में करप्शन, ऑनर किलिंग और पॉलिटिक्स को जोड़ने की कोशिश की गई… pic.twitter.com/8KaiTOYFhr
— Mahua Khabar (@MahuaKhabarr) May 15, 2026
सैफ अली खान की फिल्म ‘कर्तव्य’ को क्या ले डूबे सौरभ द्विवेदी ?
इसके साथ ही Miss Filmy नाम के यूजर ने भी एक्स पर सौरभ द्विवेदी की एक्टिंग पर सवाल उठाते हुए लिखा, ‘भाई, तुमने तो पूरी फिल्म बर्बाद कर दी रेड चिली ने उसे ये रोल क्यों दिया जिसे एक्टिंग करना नहीं आता ।कई प्रतिभाशाली स्ट्रगलिंग एक्टर्स ऐसे रोल के लिए तरसते हैं ।कर्तव्य फिल्म अच्छी है, लेकिन सौरभ द्विवेदी ने पूरा मजा किरकिरा कर दिया।’
Bro Literally ruined the Movie 😕
Why Red Chilli Gave him this role who don’t know how to act 😔
Many struggling actors with talent crave for this kind of role 😔
Kartavya Movie is good but Saurav Dwivedi runied the whole experience #SaifAliKhan #Kartavya pic.twitter.com/DVCmeiejj8
— Miss Filmy (@MissFilmyAddict) May 15, 2026
सैफ अली खान की फिल्म ‘कर्तव्य’ की कहानी और स्टारकास्ट
सैफ अली खान की फिल्म ‘कर्तव्य’ 15 मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है। इसमें सैफ अली खान एक ईमानदार पुलिस अफसर हैं। जो परिवार और काम के बीच फंस जाते हैं। इसमें विलेन का रोल सौरभ द्विवेदी कर रहे हैं। पुलकित के द्वारा फिल्म का निर्देशन किया गया है। मूवी में सैफ अली खान के अलावा रसिका दुग्गल, युधवीर अहलावत, संजय मिश्रा, मनीष चौधरी और जाकिर हुसैन हैं।
