Dipika Kakar: बिग बॉस 12 की विनर और ‘ससुराल सिमर का’ जैसे शो से अपनी एक पहचान बनाने वाली दीपिका कक्कड़ के फैंस को एक बार फिर से झटका लगा। दरअसल लिवर कैंसर से ठीक हो रही एक्ट्रेस के लिवर में एक बार फिर 13 mm का सिस्ट डायग्नोस हुआ है। यह किस हद तक रिस्की है और अब दीपिका कक्कड़ को किन सर्जरी से गुजरना पड़ेगा। इसके साथ आइए जानते हैं लिवर के सबसे बड़े एक्सपर्ट डॉक्टर शिव कुमार सरीन ने रिस्की फैक्टर के बारे में बात करते हुए कैसे लोगों को आगाह किया है।
Dipika Kakar को लिवर कैंसर के बीच सिस्ट मिलने से टूटा फैंस का दिल
रिपोर्ट की माने तो दीपिका कक्कड़ को लीवर में 13 mm का सिस्ट डायग्नोज किया गया है। कहा जा रहा है कि उनके पेट में बार-बार दर्द हो रहा था और बाए कंधे में तकलीफ हो रही थी जिसकी वजह से मुंबई कोकिलाबेन हॉस्पिटल वह गई। स्कैन के बाद इस सिस्ट का खुलासा हुआ। पहले ही 22% लिवर का लिवर सर्जरी में निकल गया था और अब ऐसे में एक बार फिर सिस्ट का मिलना उनके फैंस के लिए दिल तोड़ने वाला है।
किन ट्रीटमेंट से दीपिका कक्कड़ को पड़ेगा गुजरना
दीपिका कक्कड़ की ट्रीटमेंट को लेकर कहा जा रहा है कि मंगलवार को एक मिनिमल इनसेंसेटिव बर्निंग प्रोसीजर से उन्हें गुजरना पड़ेगा। ऐसे में तीन से चार दिन हॉस्पिटल में रहने की खबर सामने आ रही है। इसके साथ ही डॉक्टर का कहना है ब्लू मार्कर थोड़े बढे हो सकते हैं और इम्यूनोथेरेपी की ओर शिफ्ट होने की संभावना है ताकि दोबारा कैंसर जैसी स्थिति ना हो।
कैसे लिवर को रिस्क से बचाएं आप
वहीं लिवर के लिए क्या सबसे ज्यादा रिस्की है और क्यों समस्याएं लोगों में बढ़ रही है इस बारे में बात करते हुए डॉक्टर शिव कुमार सरीन ने कहा कि अगर लोग कुछ बाहर खा रहे हैं और पेट में गड़बड़ी हो जाता है। वह एंटीबायोटिक का इस्तेमाल कर लेते हैं। सिर में दर्द होने पर पैन किलर ले लेते हैं। यही सबसे बड़ी वजह लिवर इंजरी पर हो सकता। इसके अलावा 10 बजे लोग खाना खाते हैं 12 बजे तक काम करते हैं और 2 बजे सोते हैं। यह आपकी जिंदगी बदल देता है आपकी डाइट और वजन कंट्रोल के अलावा एक्सरसाइज आपके लिए जरूरी है।
