Drishyam 3: बर्थडे पर कमाई से मोहनलाल क्या मचाएंगे बवाल, इस रिकॉर्ड को तोड़कर बने मॉलीवुड के ‘बादशाह’

Drishyam 3: मोहनलाल की फिल्म ने प्री रिलीज़ के मामले में कुछ इस कदर धमाका किया है कि सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। जन्मदिन पर आखिर क्या कमाल दिखाते हैं यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

Drishyam 3

Photo Credit- Google Drishyam 3

Drishyam 3: मोहनलाल की फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और यही वजह है कि इसके हिंदी सीक्वल भी बनाए गए और इस सबके बीच अब मलयालम सुपरस्टार की दृश्यम 3 रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि इस सबके बीच अब प्री सेल्स के मामले में उन्होंने कुछ इस कदर कमाल दिखाया है कि सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं। क्या मोहनलाल अपने जन्मदिन के मौके पर उस रिकॉर्ड को बना पाएंगे जो इंडस्ट्री के लिए एक माइलस्टोन होने वाली है। आइए जानते हैं रिलीज से पहले आखिर किस रिकॉर्ड को उन्होंने अपने नाम किया जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

दृश्यम से मोहनलाल क्या धमाका करने में रहे कामयाब

ममूटी-मोहनलाल की स्पाई थ्रिलर पेट्रियोट की फाइनल प्री-सेल्स टैली को पीछे छोड़ दिया है। BookMyShow पर पेट्रियोट के 333000 टिकट थे वहीं दृश्यम 3 अब 334000 के आंकड़े को पार कर गया है। जिससे प्लेटफॉर्म के इतिहास में दूसरा सबसे ज़्यादा मलयालम प्री-सेलर बन गया है। मोहनलाल ने जो रिकॉर्ड को सेट किया है वहां तक पहुंचना किसी भी स्टार के लिए माइलस्टोन साबित होने वाली है।

इस फिल्म से पीछे हैं मोहनलाल

यह अब सिर्फ़ L2: एमपुरान के बनाए 1.33 मिलियन के बड़े रिकॉर्ड से पीछे है। ऐसे में मॉलीवुड के इतिहास में सबसे जबरदस्त बनकर क्या मोहनलाल अपना जलवा दिखा पाएंगे और दृश्यम 3 से वह क्या कमाल दिखाते हैं यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा लेकिन दूसरे सबसे बड़े बादशाह बन चुके हैं और उन्होंने अपनी फिल्म को पटखनी दी है।

कितनी कर सकती है Drishyam 3 कमाई ओपनिंग पर

एक्शन फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए सस्पेंस ड्रामा से मॉलीवुड इंडस्ट्री में मोहनलाल ने दृश्यम 3 से वह कमाल कर दिखाया है जहां तक पहुंचना निश्चित तौर पर किसी भी स्टार के लिए एक सपने से कम नहीं है। रिलीज से पहले फिल्म जिस तरह से तबाही मचा रही है अब यह देखना है कि क्या 21 मई को भी वह दबदबा दिखा पाती है क्योंकि यह फैंस के लिए और भी खास पल है। वह अपना जन्मदिन मना रहे हैं अलग-अलग रिपोर्ट्स की माने तो कहा जा रहा है फिल्म 25 करोड़ की कमाई ओपनिंग पर कर सकती है।

 

 

Exit mobile version