DNP India Hindi

Elvish Yadav के ‘ठोकने’ के ईशारे देख खौफ में आए शेफ हरपाल, कैमरे पर पूछ बैठे ये सवाल

Elvish Yadav

Photo Credit- Google Elvish Yadav

Elvish Yadav: लाफ्टर शेफ्स 3 में एल्विश यादव लोगों को अपने एक अलग पहलू से इंटरटेन कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके बीटीएस को देखकर फैंस का दिल खुश हो जाता है। इस सब के बीच लाफ्टर शेफ्स 3 का एक क्लिक चर्चा में जिसे देखकर एल्विश यादव के फैंस क्रेजी हो गए हैं। जहां हरपाल सिंह सोखी एल्विश यादव से उनके ठोकने के इशारे के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं। इस वीडियो में एल्विश हाथ से ठोकने के इशारे करते हुए नजर आते हैं जिस पर हरपाल जबरदस्त सवाल करते हुए दिखते हैं।

एल्विश यादव से कैमरे पर ये क्या पूछ गए हरपाल सिंह

जहां तक वीडियो की बात करें तो हरपाल सिंह एल्विश यादव से यह पूछते हुए नजर आते हैं कि आप पीछे इस तरह के इशारे करते हुए रहते हैं इसकी वजह क्या है। जिस पर एलविश यादव हाथ से इशारे करते हुए कहते हैं शौक है। ऐसे में शेफ हरपाल सिंह सोखी कहते कि सच में मत कर देना। एल्विश यादव ने जो जवाब दिया वह वाकई काफी मजेदार है। दरअसल हरपाल सिंह कहते हैं कि भाईचारा क्या नहीं है जिस पर एल्विश कहते हैं कि आपके साथ ऐसा करने का मुझे शौक है।

शेफ हरपाल की बात सुन क्या बोले Elvish Yadav

हरपाल सिंह सोखी की बात सुनने के बाद एल्विश यादव कहते हैं कि मैं इन सब चीजों से दूर हूं पाजी। ऐसे में लाफ्टर शेफ्स 3 के शेफ उन्हें शाबाशी देते हुए कहते हैं कि मैं आपको प्यार करता हूं कभी आपको रेस्टोरेंट में खाना खिलाऊंगा। यह बंद कर देना।” इसके बाद एल्विश अपने हाथ नीचे करते नजर आ रहे हैं। इसे देख लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।

यह सच है कि बिग बॉस ओटीटी 2 में जब से एल्विश यादव नजर आए हैं उनकी पापुलैरिटी लगातार बढ़ती हुई नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ उन्हें विवादों का भी सामना करना पड़ता है लेकिन इस सबके बीच अपने फैंस के दिल को जितना एल्विश यादव बखूबी जानते हैं।

Exit mobile version