Elvish Yadav: हरियाणा से हॉलीवुड तक ‘राव साहब’ ने दिखाए सबको तेवर, रैपर बनकर ईशा मालवीय संग ‘जस्टीन बीबर’ को भी दिया टक्कर

Elvish Yadav: एल्विश यादव का नया गाना जस्टिन बीबर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रेंड में है। ईशा मालवीय के साथ उनकी जोड़ी और धमाका देखकर लोग सिस्टम हैंग कहने पर मजबूर हो गए हैं।

Elvish Yadav

Photo Credit- Google Elvish Yadav

Elvish Yadav: ईशा मालवीय एल्विश यादव का जस्टिन बीबर सॉन्ग जारी कर दिया गया है और कहने में दो राय नहीं है कि निश्चित तौर पर उनके फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग सॉन्ग है। जहां एल्विश का धमाका देखने को मिला है। इस गाने ने सोशल मीडिया पर आते ही खलबली मचा दी है और यूजर्स के बीच चर्चा में है। अपने रेप से जस्टिन बीबर सॉन्ग को जबरदस्त बनाने का काम किया है। वहीं अनु अमानत की आवाज में लोगों का दिल जीत लिया है। कहने में कोई शक नहीं है कि एल्विश यादव और ईशा मालवीय फुल ऑन धमाका मचाते हुए नजर आ रहे हैं।

Elvish Yadav ने जस्टीन बीबर सॉन्ग में ईशा मालवीय संग दिखाए तेवर

जहां तक बात करें एल्विश यादव के जस्टिन बीबर सॉन्ग की तो ईशा मालवीय के साथ उनका यह हरियाणवी गाना सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। जहां हर एक लाइन में वह अपने हेटर्स के साथ-साथ उन सभी दुश्मनों की वाट लगाते हुए नजर आए हैं। हर लाइन में अपना तेवर दिखा रहे राव साहब का अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है। एल्विश यादव ने निश्चित तौर पर एक बार फिर से सिस्टम हैंग कर दिया है। जस्टिन बीबर सॉन्ग को देखकर फैंस इसे सुपर बता रहे हैं।

जस्टीन बीबर बनकर एल्विश यादव ने दिखाया जलवा

जस्टिन बीबर सॉन्ग में जिस तरह से एल्विश यादव ने अपने तेवर दिखाए वह वाकई फैंस को काफी पसंद आ रहा है और 3 मिनट 3 सेकंड के सॉन्ग के टीजर को पहले ही सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है और यह ट्रेडिंग लिस्ट में है। अब ऐसे में इस गाने को किस कदर प्यार देते हैं यह देखना दिलचस्प होने वाला है क्योंकि एल्विश यादव अपने अंदाज से चर्चा में हैं।

क्यों उठा था जस्टीन बीबर सॉन्ग को लेकर विवाद

जहां तक जस्टिन बीबर सॉन्ग को लेकर यूजर्स का कहना था कि यह प्रिंस नरूला के बोलेरो सॉन्ग पर कटाक्ष है और एल्विश यादव ने अपने अंदाज में उन पर वार किया है। वहीं इस गाने को रिलीज होने के बाद लोग लाइक कर रहे हैं।

 

 

Exit mobile version