किसी समय में लाफ्टर शेफ्स में देवर भाभी की जोड़ी के तौर पर एल्विश यादव और तेजस्वी प्रकाश को लोग काफी पसंद कर रहे थे। प्लेग्राउंड सीजन 5 में दोनों एक साथ मेंटोर के तौर पर नजर आ रहे हैं लेकिन उनकी कंट्रोवर्सी लगातार जारी है। जहां आए दिन उनके बीच जुबानी जंग देखी जा रही है लेकिन इस सब के बीच आखिर क्यों इसमें लड़के लड़की का मुद्दा घुसा है जिस पर सोशल मीडिया पर गहमागहमी जारी है। दोनों तरफ से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस सबके बीच अब एल्विश यादव ने फिर तेजस्वी प्रकाश पर कटाक्ष किया है।
कहां से हुई थी तेजस्वी प्रकाश और एल्विश यादव की लड़ाई की शुरुआत
इस विवाद की शुरुआत कब हुई जब तेजस्वी प्रकाश ने एक इंटरव्यू के दौरान एल्विश यादव का नाम लिए बगैर कटाक्ष करते हुए दिखी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि कुछ गंदे कंटेंट क्रिएटर होते हैं जो लड़ाई झगड़ा करवाते हैं। धर्म के ऊपर कास्ट के ऊपर या लड़का लड़की को लेकर व्यूज के लिए मैं उनका रिस्पेक्ट नहीं करती हूं।” वहीं इस सब के बीच एलविश यादव का जवाब तेजस्वी प्रकाश पर आया है और यह चर्चा में है।
एल्विश यादव ने दी सफाई और तेजस्वी पर साधा निशाना
If someone tries to create a “boy-girl” narrative about me on national television, I’m not okay with it and honestly, no one should be. Dragging a gender angle into everything is not cool.
I responded in the language that the situation deserved.
Giving false interviews and…— Elvish Yadav (@ElvishYadav) September 3, 2026
एलविश यादव नाम ने कहा, अगर कोई नेशनल टेलीविज़न पर मेरे बारे में “लड़का-लड़की” वाली बात बनाता है, तो मुझे यह मंज़ूर नहीं है और सच कहूं तो, किसी को भी यह मंज़ूर नहीं होना चाहिए। हर बात में जेंडर का एंगल लाना अच्छी बात नहीं है। मैंने उसी भाषा में जवाब दिया जिसकी वह स्थिति हकदार थी। झूठे इंटरव्यू देना और मेरे फ़ैन्स के बारे में बदतमीज़ी से बात करना मंज़ूर नहीं है। और सिर्फ कूल दिखने या दूसरे व्यक्ति को गलत साबित करने के लिए सेट से वीडियो लीक करना भी सही नहीं है।”
क्या है तेजस्वी प्रकाश संग Elvish Yadav की लड़ाई
दरअसल सोशल मीडिया पर एक और क्लिप वायरल हो रहा है जहां एल्विश यादव प्लेग्राउंड सीजन 5 में शूटिंग के दौरान तेजस्वी प्रकाश पर चिल्ला कर आपत्तिजनक शब्द बोलते हुए नजर आते हैं। इसे लेकर तेजस्वी के फैंस भड़क गए हैं और एल्विश को ट्रोल कर रहे हैं। उसकी वजह से दोनों के फैंस सामने सामने नजर आ रहे हैं। दोनों का रिश्ता लाफ्टर शेफ्स में काफी सुर्खियों में रहा था। जहां करण कुंद्रा को एल्विश अपना भाई तो तेजस्वी को भाभी बताते रहे हैं। बहुत जल्द मालामाल वीकली 2 से डेब्यू करने के लिए यूट्यूबर तैयार हैं।
