Emraan Hashmi: आवारापन 2 200 करोड़ के करीब कमाई करने के लिए पूरी तरह से तैयार है लेकिन इस सब के बीच गनमास्टर जी 9 से एक बार फिर एक्टर की वापसी होने वाली है। इमरान हाशमी को लवर बॉय के किरदार में देखने के लिए अगर आप भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे तो आदित्य दत्त के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म के टीजर को जारी कर दिया गया है। गनमास्टर जी9 के इस टीजर को देखकर इतना तो टी है कि इमरान हाशमी एक बार फिर अपने इश्क के लिए हर दहलीज पार करने को तैयार हैं।
Emraan Hashmi ने गनमास्टर जी9 टीजर में किया धमाका
गनमास्टर जी9 टीजर की बात करें तो इमरान हाशमी की आवाज आती है जहां वह कहते हुए नजर आते हैं कि “मुझे चाहे दुनिया की सबसे बुरी मौत देना, मेरे जिस्म के टुकड़े-टुकड़े करके चाहे गिद्ध और कौवे को खिला देना पर महादेव से इतनी ही विनती है कि जब तक मैं अपने इश्क की दहलीज पर ना पहुंच जाऊं मेरी सांसे मत लेना।” टीजर में इश्क, रोमां,स लड़ाई और फुल ऑन एक्शन दिखाया गया है जो इसे और दिलचस्प बनाता है।
गनमास्टर जी9 टीजर देख क्या बोल रहे फैंस
आवारापन 2 में शिवम पंडित के बाद अब गन मास्टर जी9 में रोमांस, म्यूजिक और एक्शन करते हुए इमरान हाशमी को देखना वाकई दिलचस्प होने वाला है। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनने वाली गनमास्टर जी9 में इमरान हाशमी को देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा शिवम पंडित की वापसी तो एक ने कहा यह एक और ब्लॉकबस्टर तय है एक यूजर ने लिखा अब कौन सा बवाल मचाओगे इमरान हाशमी।
आखिर कब रिलीज हो रही गनमास्टर जी9
वहीं इस सबके बीच गनमास्टर जी9 की रिलीज तारीख की बात करें तो 27 नवंबर 2026 यह ईयर रिलीज हो रही है। ऐसे में फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है।
