Sanchita Ugale पर डिप्रेशन की दवाएं भी नहीं कर रही थी काम! एक्ट्रेस के पिता ने बताया सुसाइड की शाम का असली सच

Sanchita Ugale : टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत पर पिता ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि, बेटी को परेशान किया जा रहा था। वो लंबे समय से डिप्रेशन की दवा खा रही थी।

Sanchita Ugale

Picture Credit: google

Sanchita Ugale : टीवी से लेकर बॉलीवुड में काम करने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले सुसाइड मामले में  पिता ने बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने 14 जून 2026 की शाम को घर पर ही फांसी लगाकर जान दे दी है।  मौत से पहले संचिता ने इंस्टाग्राम पर हंसते हुए एक रील को पोस्ट किया था। जिसे देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि, आखिर इतना खुश रहने वाला इंसान ऐसा कैसे कर सकता है? एक्ट्रेस के पिता मच्छिंद्र उगले ने उनकी मौत के बाद चौंकाने वाले खुलासे  किए हैं।

Sanchita Ugale  की मौत पर पिता का बड़ा  बयान

संचिता उगले की मौत के तीन दिन बाद गम से टूटे पिता ने  बेहद चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि, ‘उनकी बेटी पर किसी तरह का भारी दबाव था। उसे लगातार परेशान और टॉर्चर किया जा रहा था। कोई संचिता से पैसों या अन्य चीजों की मांग कर रहा था। इसी वजह से वह बहुत परेशान थी। उन्होंने बताया कि, बेटी गहरे डिप्रेशन में थी कभी वो बहुत खुश रहती थी तो कभी सदमे में चली जाती थी। इसीलिए वो उसके साथ ज्यादा वक्त बिताते थे। हादसे वाले दिन भी वो बस आधे घंटे के लिए बाहर गए थे। इस बीच संचिता ने मौत को गले लगा लिया। इसका उन्हें काफी अफसोस है।’

संचिता उगले लंबे समय से डिप्रेशन की खा रही थी दवाएं

संचिता उगले लंबे समय से डिप्रेशन की दवाई खा रही थी। इसका खुलासा उनका वाट्सऐप चैट में हुआ है।
साइकोलॉजिस्ट से एक्ट्रेस ने बात करते हुए बताया था कि, दवा से उन्हें फायदा नहीं हो रहा है। उन्हें डायलॉग याद करने में काफी परेशानी हो रही है। मीडिया रिपोट्स में छपी खबर के अनुसार ‘मानसिक तनाव के कारण संचिता का आत्मविश्वास टूट रहा था। उन्होंने डॉक्टर को बताया था कि उन्हें डायलॉग याद रखने और बातचीत पर ध्यान लगाने में बहुत दिक्कत आ रही थी, जिससे उनका काम प्रभावित हो रहा था।’ जनवरी से संचिता डिप्रेशन की दवा खा रही थीं।

एक्ट्रेस के सुसाइड मामले में पुलिस की जांच

‘कुमकुम भाग्य’, ‘वागले की दुनिया’, ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे शोज के साथ विक्की कौशल की हिट मूवी ‘छावा’ में काम करने वाली एक्ट्रेस की मौत की पुलिस हर एंगल पर जाचं कर रही है। संचिता के वाट्सऐप चैट हो या फिर कॉल डिटेल  सभी चीजों की जांच चल रही है। वहीं, उनके करीबियों से पूछताछ कर रही है ताकि मौत की सही वजह का पता लगाया जा सके। क्योंकि उनके कुछ नजदीक लोगों ने को-एक्टर उज्जवल पर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाए हैं। हालंकि अभी तक एक्ट्रेस के सुसाइड का सही कारण सामने नहीं आ सका है।

Exit mobile version