Gauri Khan: फिलहाल बॉलीवुड में अनन्या पांडे की बहन अलाना पांडे की शादी चर्चा में है। स्टार स्टडेड संगीत सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें एक से बढ़कर एक लुक में बॉलीवुड सेलेब्स नजर आए। इस दौरान जिस हसीना ने फैंस का ध्यान खींचा वह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान है। गौरी अलाना की संगीत सेरेमनी में ग्लैमरस अंदाज़ में स्पॉट हुईं। इस दौरान गौरी व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में स्टाइलिश नजर आईं। गर्मियों के लिए यह लुक काफी कंफर्टेबल और स्टाइलिश है। आप भी इस तरह से खुद को तैयार कर सकती हैं।
अलाना की संगीत में कूल अंदाज में अंदाज में नजर आईं Gauri Khan, गर्मियों में आप भी करें लुक को फॉलो
Gauri Khan: गौरी खान ना सिर्फ एक पॉपुलर स्टार वाइफ है बल्कि एक फैशनिष्टा भी हैं। वह हमेशा अपने अलग अंदाज की वजह से चर्चा में रहती हैं। एक बार फिर उन्हें अलाना पांडे की संगीत सेरेमनी में स्पॉट किया गया और इस दौरान वह कूल लुक में नजर आई। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। हालांकि यह संगीत सेरेमनी के लिए आउट ड्रेस है लेकिन गौरी इसे स्टाइलिश बना रही हैं।
