Golmaal 5 की रिलीज डेट के साथ अजय देवगन ने फैंस को इस तरह चिढ़ाया, अक्षय कुमार के फैंस का क्यों टूटा दिल

Golmaal 5: रोहित शेट्टी के फैंस एक बार फिर अजय देवगन के साथ कॉमेडी के रोलरकोस्टर में जाने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि रिलीज तारीख की घोषणा कर दी गई है जो चर्चा में है। क्यों अक्षय कुमार के फैंस नाराज दिखे।

Golmaal 5

Photo Credit- Google Golmaal 5

Golmaal 5: पुरानी आदत है गोलमाल करने की इस कैप्शन के साथ अजय देवगन ने लोगों को खास तोहफा दिया है और रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली कॉमेडी फ्रेंचाइजी की रिलीज की घोषणा कर दी है। जहां ऑफीशियली इस बात की जानकारी दे दी गई है कि आखिर गोलमाल 5 कब रिलीज हो रही है लेकिन इस सब के बीच अक्षय कुमार के फैंस को तगड़ा झटका लगा। सोशल मीडिया पर जब मोशन पोस्टर के साथ रिलीज तारीख की घोषणा कर गई तब यहां खिलाड़ी कुमार नजर नहीं आए। वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर फैंस सवाल उठाने में पीछे नहीं रहे।

गोलमाल 5 को लेकर क्या बोले अजय देवगन

मोशन पोस्टर की बात करें तो अजय देवगन यहां बुलेट चलाते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं उनके पीछे अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तुषार कपूर और शरमन जोशी नजर आ रहे हैं। जहां इस मोशन पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, “पुरानी आदत है गोलमाल करने के।” अजय देवगन के फैंस तो क्रेजी हो गए लेकिन अक्षय कुमार के फैंस की बोलती बंद हो गई। उनके बाल्ड लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

गोलमाल 5 की रिलीज तारीख पर क्यों नाराज हुए अक्षय कुमार के फैंस

जहां बात करें गोलमाल 5 रिलीज डेट की तो यह 2026 में नहीं बल्कि 8 जनवरी 2027 को आ रही है। इसे लेकर रोहित शेट्टी ने लिखा, “हंसी, मजाक, मस्ती, खुशियां और फैमिली और कुछ नहीं।” वहीं रिलीज तारीख को देखकर एक यूजर ने कहा कि आखिर अक्षय कुमार कहां है तो एक ने लिखा गोलमाल 5 की वापसी यानी एक और ब्लॉकबस्टर लोडिंग। एक यूजर ने कहा इस फिल्म को तो देखेंगे यह इमोशन है फिल्म नहीं।

क्यों फैंस के लिए Golmaal 5 haie फिल्म नहीं इमोशन

बता दे कि रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली गोलमाल 5 से पहले 2006 में गोलमाल फन अनलिमिटेड से अजय देवगन और करीना कपूर ने धमाल मचाया था। 2008 में गोलमाल रिटर्न्स रिलीज हुई थी। लगभग 2 साल के बाद गोलमाल 3 और 2017 में गोलमाल अगेन ने फैंस का दिल जीता था। वहीं लंबे समय के इंतजार के बाद अब गोलमाल 5 2027 में रिलीज होगी।

 

 

 

Exit mobile version