क्या पॉपुलरिटी के लिए Govinda ने सुनीता आहूजा को किया सरेआम बेइज्जत, तलाक ना लेने को लेकर क्यों लोग कर रहे तंज

Govinda: सुनीता पर सवाल उठाते हुए एक्टर ने अपनी बात तो कही लेकिन आखिर क्यों लोगों का लग रहा है कि यह सिर्फ लाइमलाइट लेने का ट्रिक है। उनकी शादीशुदा जिंदगी पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Govinda

Photo Credit- Google Govinda

Govinda: लगभग 40 साल शादी को हो गए हैं लेकिन सुनीता आहूजा के साथ एक्टर की निजी जिंदगी लगातार विवादों में रही है। जहां मुखर होकर पत्नी की तरफ से गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया गया। वहीं बीते दिन उन्हें सूगर डैडी भी कहा गया जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए गोविंदा सरेआम अपनी पत्नी सुनीता आहूजा सवाल उठा रहे हैं। इस सबके बीच रेडिट यूजर का कहना है कि तलाक नहीं ले रहे और लाइमलाइट में बने रहने का ट्रिक है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Govinda ने सुनीता आहूजा से किया तीखा सवाल

गोविंदा ने कहा था कि “जो काम बाहर मुझे मिलता है वह मैं करता नहीं हूं और जो मैं कर रहा हूं उसमें आप हस्तक्षेप कर रही हैं। जब आप अपना काम कर रही थी चाहे वह खाने का शो था चाहे वह लॉकडाउन था टीना से कहकर दोनों शो में आपने ऐसे वैसे मुझे बुलवाया और मुझसे सेवाएं ली। खैर वह आपका हक था और जिस वक्त मैंने फिल्म शुरू की है आप एक भी कसर नहीं छोड़ रही हैं कि मैं लोगों के दिल से उतर जाऊं बदनाम हो जाऊं या कुछ ऐसा हो जाए कि मेरा बिजनेस ना हो।”

रुमर्ड गर्लफ्रेंड के सपोर्ट में गोविंदा ने कहीं थी ये बात

वहीं सूगर डैडी वाले बयान पर कोमल रानी स्वर्णकार का पक्ष लेते हुए सुनीता आहूजा पर तंज करते हुए गोविंदा ने कहा, “किसी गरीब परिवार से जब लोग फिल्म लाइन में आते हैं उन्हें इस कदर लज्जित या बदनाम मत कीजिए कि वह भाग जाए वह डर जाए। आप में क्षमता है ताकत है शोहरत, इज्जत और दौलत सब ईश्वर ने दी है इसका मतलब यह नहीं कि जिसके पास यह सब नहीं है उसे आप जलील करें।”

कोमल रानी पर गोविंदा की पत्नी ने किया था तंज

दरअसल बीते दिन जब गोविंदा की पत्नी सुनीता स्पॉट हुई थी तब उन्होंने कहा था, “पिक्चर बनना भी तो चाहिए प्रमोशन होता है पिक्चर बनने के बाद यह तो बगैर प्रमोशन की क्या ही बोलूं।अब बेटी की उम्र की लड़कियों को लेकर घूम रहा है शर्म तो आना चाहिए थोड़ा इसको और स्टैंडर्ड तो होना चाहिए। तुम्हारा सुगर डैडी इतना अमीर है तो कपड़े तो ढंग के पहनो हम लोगों को देखो हेयर स्टाइल में चलते हैं।”

क्यों लोगों ने गोविंदा और सुनीता आहूजा की लड़ाई को कहा दिखावटी

वहीं सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच बयानबाजी को लेकर अब रेडिट यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें या सब दिखावटी लगता है। पत्नी को धोखा देने और नई एक्ट्रेस वाली बात मुझे सिर्फ चर्चा में बनाए रखने के लिए जान कर किया स्टंट लग रहा है। सुनीता आहूजा अपनी पर्सनालिटी के लिए जानी जाती है और इस तरह के एंगल बनाकर वह मीडिया और शो में बने रहना चाहती है ताकि उन्हें पैसा मिल सके। गोविंदा की हरकत से अगर वह तंग आ चुकी होती तो बहुत पहले ही अलग हो गई होती। कई स्टार ऐसा करते हैं साथ मिलकर बच्चों की परवरिश करते हैं अब जब गोविंदा आउटडेटेड हो चुके हैं और बॉलीवुड फिल्में भी उनके करियर को नहीं बचा सकती है तो उनकी पत्नी ने मोर्चा संभाल लिया है।

बीते लंबे समय से दोनों के बीच तनातनी पब्लिक में देखा जा रहा है और इस पर लोग बातें बना रहे हैं।

 

 

 

Exit mobile version