Harry Potter Trailer देखने के बाद फैंस के छलके इमोशनल जज्बात, मेकर्स से की ये खास अपील ‘बचपन की याद…’

Harry Potter Trailer: एक बार फिर से बचपन की याद में खोने के लिए तैयार हो जाए क्योंकि एचबीओ की तरफ से हैरी पॉटर ट्रेलर जारी किया गया है। यह सीरीज निश्चित तौर पर फैंस के लिए काफी खूबसूरत याद होने वाली है। आइए जानते हैं इसे लेकर मेकर्स से फैंस ने क्या गुजारिश की है।

Harry Potter Trailer

Photo Credit- Google Harry Potter Trailer

Harry Potter Trailer: यह सच है कि हैरी पॉटर की दुनिया से आपके भी बचपन अभी तक उबर नहीं पाए होंगे। निश्चित तौर पर इस सपनों की नगरी में अब हैरी पॉटर सीरीज धमाल मचाने के लिए तैयार है जिसका ट्रेलर जारी कर दिया गया। ट्रेलर देखने के बाद इतना पता है कि यह हैरी पॉटर से अलग होने वाला है और इसका टाइटल हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन रखा गया है। निश्चित तौर पर फैंस का इमोशंस भर भर कर सामने आ रहा है और लोग मेकर्स से एक खास अपील करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बचपन की याद बताते हुए लोग इसे लेकर जज्बाती नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या होने वाली है खास।

क्या हो सकती है कहानी और क्या है स्टार कास्ट

‘हैरी पॉटर’ नहीं बल्कि ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ में मां के द्वारा बाल काटने का सीन और हैरी के अपने माता-पिता के बारे में जानने की जिज्ञासा को दिखाया गया है। हैरी पॉटर की सीरीज में डोमिनिक मैकलॉघलिन, रॉन वीज्ली के किरदार में एलेस्टेयर स्टाउट नजर आएंगे। अराबेला स्टैंटन, जॉन लिथगो, जेनेट मैकटीर, निक फ्रॉस्ट और पापा एस्सिडू को देखा जा सकता है।

कब रिलीज हो रही है हैरी पॉटर सीरीज

रिपोर्ट की माने तो मार्क मायलॉड द्वारा निर्देशित हैरी पॉटर सीरीज में हैरी पॉटर, हर्मियोनी ग्रेंजर और रॉन वीस्ली के किरदार बदलने वाले हैं। यह करने के पीछे मेकर्स की एक खास प्लानिंग है ताकि फैंस ओरिजिनल फिल्म से इसे अलग समझ सके और एंजॉय कर सके। कहा जा रहा है कि यह सीरीज क्रिसमस 2026 के मौके पर रिलीज हो सकती है। हालांकि पहले रिपोर्ट में कहा गया था कि यह 2027 में रिलीज होगी लेकिन अब इसे पहले जारी करने की तैयारी है। हालांकि मेकर्स की तरफ से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है। आप इसे एचबीओ मैक्स पर इंजॉय कर सकते हैं।

इमोशनल फैंस हैरी पॉटर ट्रेलर देख क्या कह रहे

हैरी पॉटर ट्रेलर देखने के बाद फैंस इमोशनल हो रहे हैं और इसे लेकर अपने जज्बात बयां करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा वर्ल्ड वॉर 3 के बीच फैंस को एक अलग ही सरप्राइज मिला है। एक यूजर ने मेकर्स से यह खास अपील की है कि कृपया हैरी पॉटर की सीरीज के साथ अन्याय ना करें क्योंकि यह हमारी बचपन की याद है। फैंस का कहना है कि इससे काफी उम्मीदें हैं तो ऐसे में हमारे जज्बात का ख्याल रखें। आने वाले दिनों में बाकी अपडेट्स के लिए निश्चित तौर पर फांसी इंतजार करेंगे।

 

Exit mobile version