370 बिरयानी कंट्रोवर्सी कमेंट से ज्यादा प्रणित मोरे के शो में जाने का है Himanshu Jangra को पछतावा, इस तरह मनगढंत कहानी ने जिंदगी का बनाया तमाशा

Himanshu Jangra: 370 की बिरयानी खिलाकर वसूली करने वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया पर रोष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं इस सबके बीच हिमांशु ने जो कहा वह हैरान कर देने के लिए काफी है।

Himanshu Jangra

Photo Credit- Google Himanshu Jangra

Himanshu Jangra: 370 की बिरयानी खिलाकर लड़की से वसूली करने का मामला फिलहाल लगातार ट्रेंड कर रहा है। प्रणित मोरे के शो में आए हिमांशु जांगड़ा के बेबाक बयान ने मानो इंटरनेट पर सुनामी मला दी है। इस सब के बीच लगातार माफी का सिलसिला जारी है लेकिन हेटर्स ट्रोल करने में पीछे नहीं हैं। वहीं इस सबके बीच एक बार फिर से हिमांशु जांगड़ा ने अपनी सफाई देने की कोशिश की और इस दौरान बताया कि आखिर उन्हें बिरयानी कमेंट से ज्यादा इस बात का पछतावा है कि वह ऐसे शो में गए थे। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Himanshu Jangra से कैसे हुई गलती

X चैनल से हिमांशु जांगड़ा के माफीनामे को जारी किया गया है जहां वीडियो में वह अपनी बात कहते हुए नजर आते हैं।जहां बताते हैं कि किस तरह से परिवार को जब इस कंट्रोवर्सी के बारे में पता चला तब उन्हें काफी ज्यादा बड़ा भला बुरा सुनने को मिला था। वही इस वीडियो के साथ कैपश्न में कहा गया कि “प्रणित मोरे और सेजल पवार ने माफी मांगी 370 वाली बिरयानी के हिमांशु को कमेंट से ज्यादा इस बात का अफसोस है कि वह शो में गए। वैसे अब देश के लिए आगे बढ़ने का समय आ गया है। अब रात नेता और अलग-अलग ग्रुप इस विवाद से फायदा उठाने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं।

आखिर हिमांशु जांगड़ा के परिवार को किस वजह से लगा झटका

जहां वीडियो की बात करें तो इस दौरान हिमांशु जांगड़ा ने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि वह इस शो में गए क्योंकि उनकी जिंदगी का यह पहला शो था इसलिए उन्हें नहीं पता था कि किस हद तक बोलना है। वहीं होस्ट की तरफ से भी सराहना मिल रही थी जिसकी वजह से यह सब हुआ। इस दौरान उन्होंने बताया कि आगे से वह जिंदगी में कभी इस तरह की गलती नहीं करेंगे। उनके लिए सीख है बता दे की 370 बिरयानी कंट्रोवर्सी के बाद हिमांशु की जॉब भी चली गई और इस चीज को उन्होंने अपने परिवार के लिए भी एक झटका बताया है।

370 बिरयानी वाली बात की क्या है सच्चाई

इतना ही नहीं हिमांशु जांगड़ा ने यह भी कहा कि 370 रुपए की बिरयानी वाली बात उन्होंने जो बताई थी वह पूरी तरह से सच नहीं थी। उन्होंने एक लड़की को डेट तो किया लेकिन कहानी उससे प्रेरित नहीं थी। प्रणित मोरे ने भी बीते दिन 370 बिरयानी कंट्रोवर्सी को लेकर माफी मांगते हुए कहा था कि उन्हें इस गलती का आभास बाद में हुआ कि यह ज्यादा है और उन्हें बीच में रोकना चाहिए था।

Exit mobile version