आकांक्षा चमोला और शिल्पा शिंदे के गेम प्ले पर भड़की Hina Khan, लॉकअप विवाद को रुबीना दिलैक ने कहा ‘फसाद’

Hina Khan: रुबीना दिलैक के साथ शो में बिग बॉस फर्स्ट रनर अप ने आखिर शिल्पा शिंदे और आकांक्षा चमोला को लेकर बात करते हुए क्या कहा जो चर्चा में है और वीडियो क्लिप को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Hina Khan

Photo Credit- Google Hina Khan

Hina Khan: लॉकअप 2 लगातार विवादों से घिरा हुआ है जहां इसकी शुरुआत ही काफी धमाकेदार रही। आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना के साथ अपने रिश्ते को लेकर घोषणा की जिसपर लंबे समय से लोग बातें बना रहे थे लेकिन पब्लिक में हैप्पी कपल दिखते रहे हैं। वहीं इस सबके बीच अभी हिना खान ने इस पर टिप्पणी की है और रुबीना दिलैक के साथ जो प्रतिक्रिया दी वह चर्चा में है। इस दौरान वह एक साथ शिल्पा शिंदे पर भी सवाल खड़ी करती हुई दिखी है और झूठे केस मामले पर क्या कहा आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Hina Khan ने शिल्पा शिंदे पर किया कटाक्ष

रुबीना दिलैक और हिना खान अपने पति राॅकी जायसवाल और अभिनव शुक्ला के साथ टॉक शो में दिखाई देते हैं जहां जहां राॅकी यह कहते हुए नजर आते हैं कंट्रोवर्सी आजकल पैसा कमाने का जरिया है। हिना खान शिल्पा शिंदे के बारे में बात करते हुए नजर आती है और कहती है कि उसने सब बताया शो में मेरे साथ यह हुआ मेरे साथ यह हुआ मेरे साथ सब कुछ खराब किया। मेरे साथ गलत हुआ। मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब की लेकिन उसने क्या कभी एक बार भी यह कहा कि उसने बदले में यौन उत्पीड़न का केस किया है। उसे पता था कि वह अगर ऐसा करेगी तो सब खराब हो जाएगा।

आकांक्षा चमोला को लेकर क्या बोली रुबीना दिलैक और हिना खान

वहीं इस दौरान रुबीना दिलैक कहती है कि कुछ लोग अपने आप को परफेक्ट बताते हैं। अच्छा पति अच्छी पत्नी हमने ऑफ कैमरा कहती सुना था कि जब अच्छे पति से किसी ने पूछा था कि आप अपनी पत्नी को शो में क्यों नहीं लेकर जा रहे हो तब उन्होंने कहा था कि रुबीना और अभिनव की तरह शादी की धज्जियां थोड़ी उड़ानी है। इस पर हिना खान कहती है जब आकांक्षा ने पब्लिकली बताया तो सभी चीज वायरल होने लगी। एक साल से जब अलग रहते है तो 5- महीने पहले सरप्राइज देना यूट्यूब वीडियो बनाना यह क्या था।

वहीं इस दौरान रुबीना दिलैक कहती है कि पब्लिकली एक दूसरे को अपना पति पत्नी बताना यह सब फसाद है जिस पर अभिनव कहते हैं यह रियलिटी शो है। सोशल मीडिया क्लिप काफी चर्चा में है जिसमें टीवी की दोनों मशहूर और एक्सपीरियंस एक्ट्रेस ने आकांक्षा चमोला और शिल्पा शिंदे पर तीखा प्रहार किया है।

 

 

Exit mobile version