क्या रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ पर Hrithik Roshan ने किया तीखा प्रहार, वीएफएक्स विवाद के बीच लंबा-चौड़ा पोस्ट वायरल

Hrithik Roshan: रणबीर कपूर की रामायण को लेकर वीएफएक्स विवाद के बीच ऋतिक रोशन ने अपने पोस्ट में इसका जिक्र किया और इस दौरान कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। आइए जानते हैं धुरंधर को लेकर अजीबोगरीब टिप्पणी करने वाले एक्टर ने इस बार क्या कहा।

Hrithik Roshan

Photo Credit- Google Hrithik Roshan

Hrithik Roshan: रणवीर सिंह की धुरंधर को देखने के बाद ऋतिक रोशन ने इसका प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें फिल्म में मौजूद राजनीतिक चीज समझ नहीं आई और इसका समर्थन नहीं करते हैं। इसकी वजह से उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। वहीं इस सबके बीच रणबीर कपूर की रामायण के टीजर को देखने के बाद वीएफएक्स विवाद के बीच एक बार फिर ऋतिक रोशन ने इसे लेकर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा जो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। क्या रामायण को लेकर ऋतिक रोशन ने विरोधी स्वर मुखर किया है या फिर सपोर्ट में खड़े हुए हैं। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने जो चर्चा में है।

वीएफएक्स पर क्या है ऋतिक रोशन की राय

ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हां खराब VFX होता है। कभी-कभी यह इतना खराब होता है कि इसे देखना भी मुश्किल हो जाता है। खासकर मेरे लिए… और तब तो और भी ज़्यादा, जब वह फिल्म मेरी अपनी हो। जब मैं 11 साल का बच्चा था, तो लंदन की एक ट्रिप पर मैंने फिल्म ‘Back to the Future’ देखी थी, जिसने मेरी ज़िंदगी हमेशा के लिए बदल दी। मैं उस फिल्म का दीवाना हो गया। मैं अपने पापा के VHS प्लेयर के साथ बैठकर फिल्म के हर फ्रेम को बार-बार देखता रहता था—पॉज़ करके, फिर प्ले करके, फिर पॉज़ करके—जब तक कि वह प्लेयर खराब नहीं हो गया।

ऋतिक रोशन ने इस किताब का क्यों किया जिक्र

कृष एक्टर ऋतिक रोशन ने आगे कहा कि मैंने अपनी पॉकेट मनी से ‘Reader’s Digest’ से एक किताब मंगवाई थी—’Industrial Light and Magic: The Art of Special Effects’—और जुहू के पोस्ट ऑफिस में उसके आने का महीनों तक इंतज़ार किया। वह मेरी ज़िंदगी का सबसे खुशी भरा दिन था। जब मैंने उस किताब को खोला था, तो उसकी महक मुझे आज भी याद है। उसके बाद मैंने ऐसी कई और किताबें भी मंगवाईं।

Hrithik Roshan ने पिता को लेकर क्या कहा

ऋतिक रोशन का कहना है किआज हमारे बीच कुछ ऐसे खास लोग हैं—जैसे कल्कि बाहुबली और रामायण जैसी फिल्मों के मेकर्स (और हाँ, मेरे पापा भी, जिन्होंने ‘कोई मिल गया’ और कृष जैसी फिल्में बनाई हैं)—जो मेरे असली हीरो हैं। उनमें वह हिम्मत और दूरदृष्टि है कि वे कुछ ऐसा कर दिखाते हैं जो पहले कभी नहीं हुआ—और यह सब वे सिनेमा के प्रति अपने प्यार की वजह से करते हैं, ताकि हम—यानी दर्शक—कुछ ऐसा अनुभव कर सकें जो हमने पहले कभी नहीं देखा। मेरी नज़र में, उन्होंने अपना सारा पैसा और सालों की मेहनत सिर्फ इसलिए दाँव पर लगा दी, ताकि कोई और 11 साल का बच्चा भी ठीक वैसा ही महसूस कर सके, जैसा मैंने किया था।

वीएफएक्स विवाद पर हेटर्स से क्या बोले ऋतिक रोशन

रामायण विवाद के बीच ऋतिक रोशन ने कहा कि “मेरे लिए यह एक बहुत ही नेक काम है। उनका यह इरादा ही अपने आप में तारीफ के काबिल है! मुझे अपने साथी भारतीयों पर बहुत गर्व है। काश, मुझे भी ऐसे बड़े सपनों का हिस्सा बनने का मौका मिलता—भले ही एक असिस्टेंट के तौर पर ही सही। लेकिन यह पोस्ट मेरे बारे में नहीं है, बल्कि हम—यानी दर्शकों—के बारे में है। बात यह है कि वीएफएक्स से भरपूर फिल्मों को परदे पर उतारने के लिए हमारे हज़ारों कलाकार कई सालों तक दिन-रात एक करके मेहनत करते हैं। ऐसे में हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं कि अगर हम उनकी आलोचना करें भी, तो थोड़ी ज़्यादा समझदारी और जानकारी के साथ करें!”

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली रणबीर कपूर की रामायण के टीजर को देखने के बाद लोग इसे ट्रोल कर रहे हैं और वीएफएक्स की आलोचना कर रहे हैं।

 

 

Exit mobile version