Imran Khan ने क्या रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ की कर दी बेइज्जती, कहा कुछ ऐसा कि लोगों ने उड़ाया मजाक

Imran Khan: क्या रणवीर सिंह की धुरंधर और रणबीर कपूर की एनिमल पर इमरान खान ने टिप्पणी कर अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लिया। आइए जानते हैं क्या है कंट्रोवर्सी जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं।

Imran Khan

Photo Credit- Google Imran Khan

Imran Khan: लंबे समय से गायब चल रहे हैं। स्पेशल अपीयरेंस में वीर दास की हैप्पी पटेल खतरनाक जादू में नजर आए थे लेकिन बॉलीवुड के सितारे पर तंज करने में वह कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। अक्सर इमरान खान के निशाने पर रणबीर कपूर होते हैं लेकिन इस सब के बीच अब कुछ ऐसा कहा जिसके बाद लोगों का कहना है कि क्या इस बार उन्होंने रणवीर सिंह को अपना निशाना बनाया है। क्या बॉलीवुड के धुरंधर पर आमिर खान के भांजे ने कटाक्ष किया। आइए जानते हैं डिटेल्स क्या है।

जानिए क्या बोलकर फंस गए Imran Khan

AMA सेशन के दौरान, एक फैन ने इमरान खान से कहा, “प्लीज़ माचो रोल मत करो जो आजकल बहुत हॉट हैं…….” एक्टर ने तुरंत जवाब दिया और कहा, “हां, खून से लथपथ बालों वाले, गुस्सैल आदमी का रोल करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। मुझे लगता है कि इस जॉनर को अच्छे से दिखाया गया है।” लोग तक से जुड़ी कहानियों पर काम करने की इच्छा है क्योंकि यह कहानी संविधान शीलता दिखाती है। इमरान खान ने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया लेकिन लोगों का मानना है कि यह रणवीर सिंह की धुरंधर और रणबीर कपूर की एनिमल जैसी फिल्मों को लेकर कटाक्ष किया है।

इमरान खान को क्यों ट्रोल कर रहे लोग

यह सच है कि पिछले कुछ समय में इन दोनों ही फिल्मों को काफी पसंद किया जा रहा है और बॉलीवुड में बदलती हुई कहानी लोगों को आकर्षित भी कर रही है। इस सबके बीच इमरान खान के इस बयान पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। जहां एक यूजर ने कहा एक्टिंग भी आनी चाहिए ऐसे कैरेक्टर के लिए तो एक ने कहा तुम्हें फिल्म दे कौन रहा है।

आखिर किस फिल्म से वापसी कर रहे इमरान खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान खान अधूरे हम अधूरे तुम में नजर आने वाले हैं जिसमें उनके साथ भूमि पेडनेकर दिखाई देंगे। लंबे समय के बाद वह वापसी करने वाले हैं। जहां तक बात करें धुरंधर की तो रणवीर सिंह चमक उठे हैं। उनके दोनों पार्ट्स को लोगों ने खूब पसंद किया है जो आदित्य धर के निर्देशन में बनी है। वहीं रणबीर कपूर की संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल को भी फैंस ने खूब प्यार दिया है।

 

 

Exit mobile version