Imtiaz Ali: बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो पद्मावत से लेकर कॉकटेल तक में दीपिका पादुकोण ने अलग-अलग किरदार को निभाया है। कभी ओम शांति ओम में खूबसूरत किरदार से ट्रेंड करने वाली एक्ट्रेस को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया लेकिन इस सब के बीच इम्तियाज अली ने बीते दिन कहा था कि कॉकटेल में कास्ट करते समय उन्हें लगा था कि वेरोनिका के किरदार में दीपिका पादुकोण परफेक्ट है क्योंकि वह उन्हें बाहर से जानते थे। परदे पर उनका गुड गर्ल इमेज था जो रियल लाइफ से हटके था। वहीं इस बयान को लेकर अब डायरेक्ट को सफाई देनी पड़ी है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।
Imtiaz Ali ने गुड गर्ल इमेज को लेकर बयान पर दी सफाई
अब इम्तियाज अली ने कहा कि “मेरी सबसे प्यारी और प्यारी दीपिका पादुकोण, तुम मेरी दोस्त हो, मेरी बडी हो, मेरे ह्यूमर के लिए सेफ ऑप्शन हो, मुझे लगता है कि तुम मेरी मज़ेदार बातों को कभी गलत नहीं समझोगी क्योंकि तुम किसी और से ज़्यादा जानती हो कि मैं तुमसे कितना प्यार करता हूं तुम्हारी तारीफ़ करता हूं तुम्हें समझता हूं, तुम्हारी कद्र करता हूं। लेकिन मुझे बताया गया है कि तुम गलत समझ सकती हो और तुम्हें दुख हो सकता है इसलिए मैं तुमसे कह रही हूं प्लीज़ ऐसा मत करो। तुम्हारे साथ बुरा बर्ताव करना तो इस जन्म में मुमकिन नहीं है। कभी नहीं सोचा था कि मैं तुम्हें ऐसा डिस्क्लेमर लिखुंगा, लेकिन काफी समय हो गया है, और मैं कोई चांस नहीं लेना चाहता था। तुम्हें शुभकामनाएं और हमेशा प्यार।”
दीपिका पादुकोण को लेकर क्या बोले थे इम्तियाज अली
दरअसल इस सब की शुरुआत तब होती है जब एक इंटरव्यू में इम्तियाज अली यह कहते हुए नजर आते हैं कि दीपिका पादुकोण को पहले मीरा के किरदार के लिए ऑडिशन देने के लिए कहा गया था लेकिन बाद में मैंने उ कहा कि तुम वेरोनिका के रोल को क्यों नहीं देखती हो। इम्तियाज अली का कहना था कि उस वक्त मुझे यह लगा कि दीपिका की पब्लिक इमेज से यह किरदार बिल्कुल अलग था क्योंकि लोग उन्हें गुड गर्ल के तौर पर जानते थे। निजी तौर पर मैं उनसे बाहर पार्टी में भी मिला था और वह काफी बिंदास और फन लविंग थी जिसकी वजह से मैंने उन्हें यह किरदार ऑफर किया था।
गौरतलब है कि कॉकटेल में दीपिका पादुकोण वेरोनिका के किरदार में नजर आई थी जबकि मीरा डायना पेंटी बनी थी। सैफ अली खान उनके साथ दिखे थे। वहीं अब लंबे समय के बाद कॉकटेल 2 से शाहिद कपूर रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की वापसी हो रही है।
