India’s Got Latent 2 : स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना और सुनील पाल के बीच चल रहे 25 लाख के विवाद पर अब ड्रामा क्वीन साऱी सावंत का बयान आया है। उन्होंने मीडिया के सामने आकर इस विवाद से पर्दा उठाया है। इसके साथ ही बताया है कि, कौन सच्चा है और कौन फेंक रहा है? आपको बता दें, अभी हालहि में कॉमेडियन सुनील पाल ने एक दावा किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि, समय रैना ने अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में मेहमान बनने के लिए 25 लाख की रकम ऑफर की थी। लेकिन शो में अश्लीलता होने का कारण उन्हें मना कर दिया। इसके बाद समय रैना की तरफ से भी जवाब है, जिसमें उन्हें इसे फेक करार दिया। जिसके कारण लोग कंफ्यूज हो गए हैं, कौन सच बोल रहा है और झूठ? इस मामले पर राखी सावंत ने बयान देकर पिक्चर क्लियर कर दी है।
India’s Got Latent 2 के कॉमेडियन समय रैना और सुनील पाल के 25 लाख के विवाद पर राखी सावंत का बड़ा बयान
राखी सावंत ने मीडिया के सामने समय रैना और सुनील पाल के बीच चल रहे 25 लाख के विवाद पर बयान दिया। एक्ट्रेस ने कहा, ‘ यह सुनील पाल बहुत बड़ी-बड़ी फेंकता है। राखी ने दावा किया कि 25 लाख तो बहुत दूर की बात है, अगर समय रैना सुनील पाल को 2 लाख भी देंगे, तो वो भागते हुए उनके शो पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुनील पाल सिर्फ सुर्खियों में आने के लिए झूठ बोल रहे हैं और अंदर ही अंदर समय के शो में जाने के लिए तरस रहे हैं। राखी ने यह भी बताया कि पहले समय रैना उन्हें को फॉलो करते थे, लेकिन जब राखी ने उन्हें अनफॉलो किया, तो समय ने भी उन्हें अनफॉलो कर दिया। अब समय रैना इंस्टाग्राम पर सिर्फ सुनील पाल को फॉलो कर रहे हैं, और समय बहुत जल्द सुनील पाल को भी अनफॉलो कर देंगे।’ राखी का ये बयान इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।
‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ शो के दूसरे एपिसोड में कौन आया?
समय रैना अपने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ शो के कारण चर्चा में है। इसका सीजन 1 काफी अश्लीलता से भरा था। जिसके कारण वो कानूनी विवाद में भी फंसे थे। लेकिन शो का सीजन 2 पहले के मुकाबले अच्छे और सभ्य कंटेन्ट के साथ आया है। शो का प्रीमियर 20 जून 2026 को हुआ था और अब तक इसके 2 एपिसोड रिलीज हो चुके हैं। इसे हर दो हफ्तों के बाद लाया जाता है। पहले में एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ आए थे। अभी हालहि में इसके दूसरे एपिसोड में शारदा, चंदन प्रभाकर और हर्ष लिम्बाचिया आए हैं। इस शो को नेटफ्लिक्स और समय रैना के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मे पर देख सकते हैं।
